UPPCS And RO-ARO Exam Date: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2024 की प्रारंभिक परीक्षा और आर-एआरओ प्री परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी है। यहां जानें कब कौन-सी परीक्षा होगी।
त्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2024 की प्रारंभिक परीक्षा की तारीख का एलान कर दिया है। 7 और 8 दिसंबर को परीक्षा आयोजित होगी। दो सत्रों में परीक्षा कराई जाएगी, जिसमें पहले सत्र की परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक चलेगी और दूसरा सत्र दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा। प्रदेश के 41 जिलों में परीक्षा कराई जाएगी। वहीं, समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा की तिथि घोषित की गई है।





