Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajNamami Gange : भाजपा नेत्री ने गंगा तट पर चलाया सफाई अभियान,...

Namami Gange : भाजपा नेत्री ने गंगा तट पर चलाया सफाई अभियान, लोगों को पॉलिथीन के खतरों से किया आगाह

अनामिका ने टीम लीडर नेहा केशरी, विजय केशरी के साथ स्नान कर रहे श्रृद्धालुओं को तट पर साफ़ सफाई के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि तट पर सिंगल यूज़ पालीथीन का प्रयोग बिल्कुल भी न करें। पॉलिथीन नदियों के अंदर जाकर जलीय जीव जंतुओं को खत्म कर रही है। नदियों को स्वच्छ, निर्मल बनाए रखने में इन्हीं जलीय जीव जंतुओं का बहुत बड़ा सहयोग है।

छठी मैया का व्रत-पूजन के मद्दनेजर भाजपा की प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी ने क्षेत्रीय पार्षद सतीश केसरवानी के साथ बरूआ बाबा घाट पर वृहद स्वच्छता एवं सिंगल यूज़ पालीथीन मुक्त अभियान चलाया। अनामिका ने टीम लीडर नेहा केशरी, विजय केशरी के साथ स्नान कर रहे श्रृद्धालुओं को तट पर साफ़ सफाई के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि तट पर सिंगल यूज़ पालीथीन का प्रयोग बिल्कुल भी न करें। पॉलिथीन नदियों के अंदर जाकर जलीय जीव जंतुओं को खत्म कर रही है। नदियों को स्वच्छ, निर्मल बनाए रखने में इन्हीं जलीय जीव जंतुओं का बहुत बड़ा सहयोग है।

पार्षद सतीश केसरवानी ने छठ पूजा के पूर्व घाट पर सफाई रखने के लिए लोगों को जागरूक किया। प्रतिदिन घाटों पर स्वच्छता करने वाले वरिष्ठ व्यवसायी नितिन केसरवानी को सपत्नीक तथा अन्य समाजसेवी को अनामिका चौधरी एव पार्षद सतीश केसरवानी ने नमामि गंगे टी शर्ट और कैप देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर जाह्नवी निषाद, अरुण निषाद, सुधीर श्रीवास्तव अशोक, जायसवाल, पांडेय, दिलीप सेन, कवीश अरोरा, पंकज राय, भीम सिंह पटेल, मेजर सुनील निषाद, हवलदार राजीव कुमार एवं नगर निगम के कर्मचारियों, सृष्टि संस्था ने मिलकर संपूर्ण घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया और लोगों को जागरूक किया। लगभग चार-पांच गाड़ी पुराने माला – फूल, कपड़े,चित्र, मूर्ति को इकट्ठा कर उसे नगर निगम प्रयागराज द्वारा निस्तारित कराया गया।

 

 

Courtsy amarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments