उप्र किन्नर वेलफेयर बोर्ड की वरिष्ठ सदस्य और उप्र किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि (टीना मां) और बड़ी संख्या में उनके शिष्यों ने छठ का व्रत रखा है। आज दूसरे दिन भगवान सूर्य का पूजन कर खरना का प्रसाद लिया। गुरूवार की शाम को बड़ी संख्या में किन्नर शिष्यों के साथ उप्र किन्नर वेलफेयर बोर्ड की वरिष्ठ सदस्य और उप्र किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि के नेतृत्व में डुबते हुए भगवान सूर्य को संगम पर शाम चार बजे अर्घ्य देने के बाद शुक्रवार को सुबह भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर जलपान करेंगे। महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि ने कहा कि इस व्रत के माध्यम से भगवान सूर्य और छठी मईया से कामना करती हूं कि वह विश्व का कल्याण करें, लोगों की उन्नति हो और शिष्यों की कामनाएं पूर्ण हो और उनका कल्याण हो।
इस दौरान किन्नर शिष्यों में श्रीमहंत संजनानंद गिरि, संध्या, माही नंद गिरि, राधिका, दीवानी, सनाया, रेखा, मोहिनी, अनुष्का, पलक, विशाखा, पप्पी, नगमा सहित बड़ी संख्या में शिष्य थी।

Anveshi India Bureau



