Sunday, February 22, 2026
spot_img
HomePrayagrajडीएसए ग्राउंड, प्रयागराज में डे-नाइट 5A साइड ओपन रिंग हॉकी प्रतियोगिता का...

डीएसए ग्राउंड, प्रयागराज में डे-नाइट 5A साइड ओपन रिंग हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

डीएसए ग्राउंड, प्रयागराज में डे-नाइट 5A साइड ओपन रिंग हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि मंडल खेल कूद अधिकारी, आशुतोष शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया । यह प्रतियोगिता 14.11.2024 से 17.11.2024 तक आयोजित की जाएगी ।

 

यह प्रतियोगिता मंडल खेल कूद सचिव, धर्मेंद्र कुमार निषाद के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है । इस प्रतियोगिता में जनपद प्रयागराज की 12 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं । रेलवे विभाग के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में इंटर डिवीजन से लेकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते है । यह आयोजन खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार होने का बेहतर अवसर भी होते हैं। कोविड के बाद विगत कई वर्षों से यह खेल कूद प्रतियोगिताये स्थगित थी ।

पहला मैच पड़िला और झूंसी-ए के मध्य हुआ जिसमे पड़िला की टीम 10-1 गोल से विजयी हुयी । दूसरा मैच गोल हॉकी एकेडमी और के.पी. कालेज के मध्य में हुआ, जिसमे के.पी. कालेज 10-3 गोल से विजयी हुआ । नाक आउट आधार पर हो रही इस प्रतियोगिता में कल 4 मैच खेले जाएंगे । पहले मैच के बेस्ट प्लेयर शिव शंकर एवं दूसरे मैच के बेस्ट प्लेयर अमित पटेल बने। निर्णायक की भूमिका अनितेश मौर्य, जमशेर ख़ान, अविरल बरोलिया सुधांशु गुप्ता रहे ।

इस अवसर पर रजनीश चतुर्वेदी, शरद, सुरेश शर्मा, आज़म अली, मो. शोएब, मुकेश यादव, दिलनवाज़,अभय, रजनीश त्रिपाठी राजेश, सुभाष राम, संदीप और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

 

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments