भारतीय फुटबॉल महासंघ (ए आई ऍफ़ ऍफ़) के तत्वाधान में 15 नवंबर से अगरतला त्रिपुरा में प्रारम्भ हुई संतोष ट्रॉफी सीनियर राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में आज प्रथम दिन मेजबान त्रिपुरा ने मिजोरम को एक रोमांचकारी मुकाबले में 4-1 से हरा दिया
ग्रुप डी के इस मुकाबले में त्रिपुरा की टीम शुरुवात से ही हावी रही एवं प्रथम हाल्फ में 2-1 की बढ़त बना लिया
त्रिपुरा की ओर से परवेज, जावेद ने एक एक जबकि सुकान्तो ने दो गोल मारे
प्रयागराज के फुटबॉल प्रशिक्षक इंद्रनील घोष त्रिपुरा टीम के गोलकीपर प्रशिक्षक, जबकि त्रिपुरा के दिनेश कुमार प्रधान मुख्य प्रशिक्षक, कौशिक सहायक प्रशिक्षक, सुभाष बोस टीम के मैनेजर के रूप में टीम के प्रशिक्षकगण में शामिल है
Anveshi India Bureau



