नागरिकों ने बताया कि गोविंदपुर पावर स्टेशन की लाइट ज्यादा देर तक ठप रहने के कारण पेयजल आपूर्ति की लिए बनी टंकी नहीं भर पाती है। इसके चलते आपूर्ति में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें जलकल विभाग की कोई गलती नहीं है।
शहर के गोविंदपुरी इलाके कैलाशपुरी मुहल्ले में पेयजल की आपूर्ति न होने पर नागरिकों का गुस्सा फूट गया। मुहल्ले के बड़ी संख्या में नागरिकों ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया और विद्युत विभाग की व्यवस्था के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। नागरिकों का कहना है कि पेयजल की आपूर्ति में बाधा आने के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नागरिकों ने बताया कि गोविंदपुर पावर स्टेशन की लाइट ज्यादा देर तक ठप रहने के कारण पेयजल आपूर्ति की लिए बनी टंकी नहीं भर पाती है। इसके चलते आपूर्ति में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें जलकल विभाग की कोई गलती नहीं है। विद्युत विभाग की ओर से काफी देर तक शट डाउन लेने के कारण टंकी भर नहीं पा रही है। यह समस्या काफी दिनों से बनी हुई है, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी चेत नहीं रहे हैं। यह सारी समस्या लाइट न होने के कारण ही हो रही है।
Courtsy amarujala.com



