प्रयागराज। जनपद स्थित जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रयागराज में भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा दिव्य कुंभ, महाकुंभ ,स्वच्छ कुंभ, सुरक्षित कुंभ के अंतर्गत आदर्श नागरिक के कर्तव्यों का आचरण विषय पर जनपद स्तरीय पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज के कर कमलों द्वारा किया गया। प्रधानाचार्या डॉ नंदिनी तिवारी ने पुष्प भेंट कर जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय का स्वागत किया जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय ने बच्चों को संबोधित करते हुए महाकुंभ के अवसर पर आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताओं के विषय में बताया कि इस तरह का आयोजन करने का उद्देश्य है कि जब 100 बच्चे किसी बात को सीखने अथवा समझते हैं तो 200 लोगों फिर 400 से 800 में बनते हैं क्रमशः वह जानकारी आगे आगे बढ़ती चली जाती है तथा बच्चों की भूमिका है कि प्रयागराज में महाकुंभ के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं के प्रति निस्वार्थ भाव से व्यवहार काआचरण करें। इस अवसर पर कमलेश द्विवेदी सहायक प्रदेशिक संगठन कमिश्नर प्रयागराज मंडल प्रयागराज, डॉ आकांक्षा केसरी नोडल प्रयागराज, मोहम्मद याकूब प्रधानाचार्य शेरवानी इन्टर कालेज सलाहपुर तथा निर्णायक की भूमिका में गौरी संस्कार इंटरनेशनल स्कूल प्रयागराज,पवन कुमार फ्रीलांस आर्टिस्ट इलेस्ट्रेटर कार्टूनिस्ट प्रयागराज,पवनेश द्विवेदी मास्टर फाइन आर्ट्स उपस्थित रहे ।इस प्रतियोगिता में कुल 11 विद्यालयों के 51 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा प्रथम स्थान छवि कक्षा 12 सी जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रयागराज द्वितीय स्थान संस्कृत कक्षा 9 ए जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रयागराज एवं तृतीय स्थान यश विश्वकर्मा कक्षा 8 केसर विद्यापीठ इंटर कॉलेज चौक प्रयागराज विजेता रहे।

Anveshi India Bureau



