Monday, February 16, 2026
spot_img
HomePrayagrajइंद्रनील घोष राष्ट्रीय पेफी अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ टेक्निकल ऑफिसियल नामांकित

इंद्रनील घोष राष्ट्रीय पेफी अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ टेक्निकल ऑफिसियल नामांकित

प्रयागराज के फुटबॉल प्रशिक्षक इंद्रनील घोष को राष्ट्रीय पेफी अवार्ड (फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया) में सर्वश्रेष्ठ टेक्निकल ऑफिसियल के लिए नामांकित हुआ है I पेफी खेल एवं युवा मंत्रालय, भारत सरकार, द्वारा प्रमाणित एक राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन संस्था है I

शारीरिक शिक्षा और खेल के क्षेत्र में दिए जाने वाले राष्ट्रीय पेफी अवार्ड की घोषणा की गयी है, इस बार यह राष्ट्रीय पुरस्कार 24 नवंबर को एनडीएमसी कन्वेंशन हॉल में शारीरिक शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रहे 29 खेल शिक्षकों, प्रशिक्षकों, खेल प्रबंधक, स्पोर्ट्स टेक्निकल ऑफिशल्स को दिया जाएगा।

इंद्रनील कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में टेकिन्कल ऑफिसियल एवं स्पोर्ट्स मैनेजर के रूप में राष्ट्रमंडल खेल दिल्ली 2010, झारखण्ड राष्ट्रीय खेल 2011, एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप, जूनियर एशियाई टेनिस चैंपियनशिप 2012, सैफ (साउथ एशियाई) अंतराष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2011, 2015 में काम कर चुके है I

 

इससे अलावा प्रशिक्षक के तौर पर कई राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओ में उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, लक्ष्यदीप के साथ ही साथ इलाहाबाद विश्वविद्यालय, मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान उत्तर प्रदेश, प्रयागराज मंडल के भी प्रशिक्षक रह चुके है I

हाल ही में इंद्रनील संतोष ट्रॉफी सीनियर पुरुष एवं महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता में त्रिपुरा टीम के गोलकीपर प्रशिक्षक भी थे I

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खेल मंत्रालय के संयुक्त सचिव कुनाल, अर्जुन अवार्डी एवं हॉकी के पूर्व खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद, खेलो इंडिया के हाई परफॉरमेंस मेनेजर और अर्जुन अवार्डी यशपाल सोलंकी, द्रोणाचार्य अवार्डी डॉ. ए. के. बंसल एवं विभिन्न खेल पुरस्कारों से पुरस्कृत वर्तमान एवं पूर्व खिलाड़ी उपस्थित रहेंगे।

यह जानकारी इंद्रनील को ईमेल के द्वारा अवार्ड समिति के सचिव डॉ चेतन कुमार ने दी एवं उन्होंने यह भी बताया कि पेफी के राष्ट्रीय पुरस्कार का यह सातवां संस्करण है।

अवार्ड कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार उप्पल ने बताया कि इस बार इमर्जिंग स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर का अवार्ड चिराग चिकारा को दिया जा रहा है। जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप कुश्ती में गोल्ड मेडल प्राप्त कर देश का नाम रोशन किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments