गोहरी गांव के पास जमीन की रजिस्ट्री कराकर लौट रही महिला से 59 लाख की लूट की सूचना पर पुलिस हलकान रही। आरोप है कि जमीन का सौदा कराने वाला बिचौलिया रास्ते में चकमा देकर नकदी भरा झोला लेकर भाग निकला।
गोहरी गांव के पास जमीन की रजिस्ट्री कराकर लौट रही महिला से 59 लाख की लूट की सूचना पर पुलिस हलकान रही। आरोप है कि जमीन का सौदा कराने वाला बिचौलिया रास्ते में चकमा देकर नकदी भरा झोला लेकर भाग निकला। हालांकि, पुलिस लूट की बात को गलत बताती रही और बताया कि पीड़ित ने लेनदेन के विवाद की सूचना दी है।
इस सौदे में खिदिरपुर मुरादपुर सोरांव का रहने वाला एक व्यक्ति बिचौलिया है। शनिवार को महिला ने सोरांव तहसील में बैनामा कर दिया। सौदे की कुल रकम में से 59 लाख रुपये नकद, जबकि शेष रकम उसे खाते में प्राप्त हुई। नकदी लेकर वह बिचौलिये व एक रिश्तेदार के साथ घर जाने लगी। महिला व उसका रिश्तेदार बिचौलिये की ही फाॅरच्यूनर कार में सवार थे। आरोप है कि गोहरी गांव के पास अचानक बिचौलिया उसका नकदी से भरा झोला छीनने लगा। शोर मचाने पर झोला छीनकर कार से कूदकर भाग निकला।
Courtsy amarujala.com



