धनैचा- मलखानपुर(हनुमानगंज) स्थित आशुतोष मेमोरियल स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर एक भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया जिसमें नगर के लब्ध प्रतिष्ठित गोविंद बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान के चार आचार्य, डॉक्टर सामंता साहू , डॉ माणिक कुमार, डॉ. जुएल राणा एवं डॉक्टर सुभाष कुमार, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे l बाल मेले में स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने बच्चों के लिए रुचिकर एवं उल्लास प्रदान करने वाले स्टॉल लगाए जिसमें खेल कूद के आयाम,खाने पीने के विविध स्वादिष्ट व्यंजनो के विक्रय पढाई लिखिए से संबंधित विशेष सामग्रियों का विक्रय नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए उपयोगी खिलौनो तथा अलग-अलग प्रकार के झूलों की व्यवस्था की गई थी I हर आयु वर्ग के बच्चों ने टोकन लेकर अपनी अपनी रुचि के अनुसार खाने पीने का भरपुर आनंद लिया और खेल कूद की मस्ती भी की I छोटे बच्चों ने भांति-भांति के खिलौनो की खरीददारी का आनंद लिया I उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के साथ संवाद का आनंद लिया और विद्यालय प्रबन्धन द्वार इस शानदार मेले के आयोजन की भूरि भूरि प्रशांसा की | अतिथियों ने शिक्षक शिक्षाकों को बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन हेतु उनके श्रम के लिए उन्हें धन्यवाद दिया I विद्यालय के चेयरमैन प्रो. जे पी एन मिश्रा ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्रम भेंट कर उनका स्वागत किया तथा इस अवसर पर पधारने हेतु विद्यालय परिवार की कृतज्ञता ज्ञापित की।

Anveshi India Bureau



