Sunday, May 3, 2026
spot_img
HomePrayagrajअफजाल का बयान निंदनीय,हो कार्रवाई ,माफी मांगे अखिलेश

अफजाल का बयान निंदनीय,हो कार्रवाई ,माफी मांगे अखिलेश

महाकुंभ को लेकर गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी के बयान पर साधु, संतों का गुस्सा आज भड़क उठा है। साधु, संतों ने सांसद अफजाल अंसारी के बयान पर कड़ी नाराजगी जताई है। सांसद अफजाल अंसारी के गांजा वाले बयान के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और वह स्वयं संत, महात्माओं से उनके बयान के लिए माफी मांगे।

श्रृंगवेरपुर धाम के पीठाधीश्वर स्वामी श्री नारायणाचार्य शांडिल्य जी महाराज ने आज प्रयागराज में कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा मुखिया अखिलेश यादव को यूपी में 37 सीटों पर जीत मिली थी जिसके बाद से लगातार अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के नेता सनातन धर्म के खिलाफ बयान बाजी कर रहे हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि खुद अखिलेश यादव मठाधीशों को माफिया बता रहे हैं। तो वहीं उनकी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी महाकुंभ भी में गांजे का लाइसेंस दिए जाने और एक मालगाड़ी गांजा भेजने की बात कह रहे हैं।

जगद्गुरु शांडिल्य जी महाराज ने कहा है कि सवाल यह नहीं है कि सांसद अफजाल अंसारी ने क्या कुछ कहा है बल्कि सवाल यह है कि यह कहने की हिम्मत अफजाल अंसारी के अंदर कहां से आई। उन्होंने कहा है कि सांसद अफजाल अंसारी के इस विवादित बयान के लिए अखिलेश यादव को सनातनियों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में देश भर से संत , महात्मा संगम की धरती पर आते हैं। महाकुंभ में संत , महात्मा तपस्या करते हैं। यज्ञ , अनुष्ठान और विशाल अन्नक्षेत्र चलाते हैं। ‌ जगद्गुरु शांडिल्य जी महाराज ने कहा है कि अखिलेश यादव को ऐसा लगता है कि संत-महात्माओं, जगद्गुरुओं और शंकराचार्यों को अपमानित करने से उनका वोट बैंक बढ़ेगा। ‌जगदगुरू शांडिल्य जी महाराज ने मांग की है कि अगर अखिलेश यादव सनातन विरोधी नहीं हैं। तो उन्हें अफजाल अंसारी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए और संत, महात्माओं और सनातनियों से अफजाल अंसारी के बयान के लिए माफी भी मांगनी चाहिए।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments