Wednesday, October 23, 2024
spot_img
HomePrayagrajधूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ जी की विश्राम यात्रा

धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ जी की विश्राम यात्रा

प्रयागराज। श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट के रजत वर्ष के तत्वाधान में ज्येष्ठ पूर्णिमा स्नान उत्सव के पर्व पर भगवान जगन्नाथ जी देवी सुभद्रा और भ्राता बलभद्र को स्नान करने के पश्चात विश्राम गृह जाने के अवसर पर धूमधाम के साथ भगवान जगन्नाथ जी की विश्राम यात्रा ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता और ट्रस्ट के रथ यात्रा संयोजक बसंत लाल आजाद के नेतृत्व में धूमधाम के साथ निकाली गई।

इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी ने नारियल फोड़कर और ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता, रथ यात्रा संयोजक बसंत लाल आजाद, मंत्री गगन दास गुप्ता, कुमार नारायण,सतीश चंद्र केसरवानी, अनिल गुप्ता अन्नू भैया,पूर्व पार्षद विजय वैश्य , पूर्व पार्षद उमेश चंद्र जायसवाल,कन्हैया लाल गुप्ता,राजेश केसरवानी, पूनम गुप्ता ने महा आरती कर विश्राम यात्रा का शुभारंभ किया।

इसके पूर्व ट्रस्ट के मंत्री गगन दास गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष जयराम गुप्ता ने पूर्ण विधि विधान के अनुसार गंगाजल के 108 घड़ों से सांकेतिक स्नान का अभिषेक करने के पश्चात विधि विधान के साथ पूजन अर्चन किया तत्पश्चात् भगवान जगन्नाथ जी देवी सुभद्रा और बलभद्र जी रथ पर विराजित किया गया रथ यात्रा सहसंयोजक राजेश केसरवानी ने बताया कि विश्राम यात्रा में डीजे बैंड, पाइप बैंड, गणेश जी,गरुड़ जी, हनुमान जी राधा कृष्ण, कृष्ण सुदामा ,लक्ष्मी नारायण ,नरसिंह भगवान, कृष्ण बलराम की झांकी शामिल रही यात्रा काशीराज नगर प्रयागेश्वरनाथ मंदिर जगन्नाथ धाम से शुभारंभ होकर कटघर सालिकगंज,मुट्ठीगंज, राम भवन सुलाकी चौराहा ,मानसरोवर, मोती महल जॉनसन गंज, घंटाघर से होते हुए आर्य भवन जौहरी जीरो रोड पर विश्राम ली विश्राम यात्रा का संचालन रथ यात्रा सहसंयोजक राजेश केसरवानी ने किया।

यात्रा में प्रमुख रूप से जयराम गुप्ता, अमर रस्तोगी, त्रिलोकी केसरवानी, प्रबोध मानस, हैप्पी कसेरा , सत्येंद्र कुशवाहा ,महेश वर्मा , संजय सिंह,शुभम अग्रवाल, रामलाल चौरसिया, ममता मिश्रा मीनू पांडे लता उपाध्याय ,पिंकी गुप्ता, अंजू लता जायसवाल,जया मिश्रा, ममता मिश्रा, अंजू शुक्ला, राजलक्ष्मी, अभिलाष केसरवानी, शत्रुघ्न जायसवाल ,अजय अग्रहरि सचिन गुप्ता सुमित केसरवानी, मोनू गुप्ता कमलेश केशरवानी,आदि हजारों की संख्या में भक्तगण रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments