जिला भाजपा कार्यालय, जनपद चंदौली में 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र का काला दिवस आपातकाल के विरोध में आयोजित संगोष्ठी को अनामिका चौधरी निषाद प्रदेश मंत्री, भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश एवं प्रभारी चंदौली ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया।
अनामिका चौधरी निषाद ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर कांग्रेस सरकार ने सभी नागरिक अधिकरों को खत्म करके उसके खिलाफ उठ रही हर एक आवाज को जबरन जेल में डाल दिया था। लगभग 1,40,000 से अधिक राजनेताओं एवं गणमान्य नागरिकों को बिना अदालती आदेश पर जबरन जेल में बंद कर दिया गया और 21 महीने तक सभी जेलों में बंद रहे।
लोकतंत्र की दुहाई देने वाली कांग्रेस भूल गयी है कि किस तरह 50 साल पहले उसने लोकतंत्र का गला घोंटा था ।ऐसे पार्टी के लोग आज देश की मासूम जनता के सामने संविधान के टूटने का झूठा षणयंत्र रचकर अपना भला करने में दिन रात जुटे हुए हैं।
कांग्रेस पार्टी का चेहरा तो बदल गया है लेकिन इनकी चाल चरित्र में कोई बदलाव नहीं आया है। कांग्रेस को पचास वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश पर आपातकाल लगाने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आपातकाल के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले कर्मठशील दो दर्जन से अधिक सेनानियों को अंगवस्त्रम व माला-फूल देकर सम्मानित भी किया।
Anveshi India Bureau