Saturday, July 27, 2024
spot_img
HomePrayagrajLok Sabha Chunav : फूलपुर के हर राउंड में गठबंधन सपा-भाजपा में...

Lok Sabha Chunav : फूलपुर के हर राउंड में गठबंधन सपा-भाजपा में कांटे की टक्कर, सपा ने उठाई पुनर्मतगणना की मांग

पहले में सपा गठबंधन के अमरनाथ सिंह मौर्या ने 115 वोटों की बढ़त के साथ खाता खोला। वहीं दूसरे और तीसरे राउंड में भाजपा के प्रवीण पटेल ने 1599, 3093 व मातों से बढ़त बनाते हुए सपा गठबंधन को पीछे छोड़ दिया। जिसको देखकर लगने लगा कि यहां पर अब भाजपा की ही बढ़त रहने वाली है।

फूलपुर लोकसभा में सपा गठबंधन व भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। 32 राउंड की काउंटिंग में लोगों की सांस ऊपर नीचे होती रही। पहले राउंड से ही गठबंधन प्रत्याशी अमरनाथ सिंह मौर्या व भाजपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह पटेल काफी कम अंतर से आगे पीछे होते रहे। किसी भी राउंड में न तो साइकिल रफ्तार पकड़ती दिखी और न ही कमल पूरी तरह से खिल पाया।

अंतिम राउंड तक चली लड़ाई में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रवीण सिंह पटेल ने मात्र चार हजार वोटों के अंतर से गठबंधन प्रत्याशी अमरनाथ मौर्या को मात दी। पहले में सपा गठबंधन के अमरनाथ सिंह मौर्या ने 115 वोटों की बढ़त के साथ खाता खोला। वहीं दूसरे और तीसरे राउंड में भाजपा के प्रवीण पटेल ने 1599, 3093 व मातों से बढ़त बनाते हुए सपा गठबंधन को पीछे छोड़ दिया। जिसको देखकर लगने लगा कि यहां पर अब भाजपा की ही बढ़त रहने वाली है। मगर चौथे, पांचवे व छठे राउंड में सपा ने 973, 253 व 773 मतों से मामूली बढ़त बना ली। वहीं सातवें से लेकर 27 राउंड तक भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल ने बड़ी बढ़त बनाए रखी।

 

इस दौरान 23 वें राउंड में उन्हें 18446 मतों की सबसे बड़ी बढ़त हासिल हुई। मगर 24 से लेकर 27 राउंड तक उनकी बड़ी बढत छोटी होती चली गई। जिसमें 27 वें राउंड में गठबंधन और भाजपा में बढ़त का अंतर घटकर 635 मत आ गया। जिसके बाद सभी की धड़कन तेज हो गई। वहीं 27 वें राउंड से भाजपा को 2013 मतों की बढ़त मिली, जो 32वें राउंड तक बरकरार रही। हालांकि आखिरी के दो राउंड में सपा गठबंधन प्रत्याशी अमरनाथ सिंह मौर्या ने कम अंतर को देखते हुए पुन: मतगणना की मांग की। जिसकी वजह से कुछ देर काउंटिंग प्रभावित रही। मगर अंत में भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल ने गठबंधन सपा प्रत्याशी को मात्र 4332 मतों से हराकर जीत अपने नाम कर ली।

फूलपुर

राउंड प्रवीण पटेल भाजपा अमरनाथ सिंह मौर्या सपा

1- 15653             15768

2- 31908             30309

3- 47869             44776

4- 61537             60564

5- 75692             75945

6- 89761             90534

7- 106216             103291

8- 120349             118443

9- 134823             133264

10- 151043             148292

11- 166012             162682

12- 180806             176191

13- 197415             191594

14- 213658             205745

15- 227705             222576

16- 244097             236024

17- 260401             251811

18- 277212             266545

19- 294468             280083

20- 309773             295140

21- 325414             309655

22- 342078             324096

23- 357562             339116

24- 370848             355299

25- 386258             372090

26- 397801             391689

27- 410736             410101

28- 422607             420594

29- 436732             431633

30- 447541             442128

31- 450957             446725

32- 451709             447314

33- 451965             447767

34- 452600             448268

 

Courtsyamarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments