Saturday, July 27, 2024
spot_img
HomeEntertainmentPankaj Tripathi: बहनोई के निधन के बाद गम में डूबे पंकज त्रिपाठी,...

Pankaj Tripathi: बहनोई के निधन के बाद गम में डूबे पंकज त्रिपाठी, अभिनेता ने काम से बनाई दूरी!

बीते महीने अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी, जिसके बाद अभिनेता के परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा। मौजूदा समय में अभिनेता अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी और उनका परिवार इन दिनों दुःखों से गुजर रहे हैं। हाल ही में उनके बहनोई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। कार में मौजूद उनकी बहन भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हालांकि, अब वह खतरे से बाहर हैं।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता ने कुछ समय के लिए अपने काम से अवकाश लिया है। अब वह अपने परिवार को प्राथमिकता दे रहे हैं और उनके साथ समय बिता रहे हैं।

क्या पंकज त्रिपाठी की शूटिंग देखने जा रहे थे उनके बहनोई?

दुर्घटना के बाद कई तरह की अफवाहें उड़ी, जिसमें यह भी कहा गया कि उनकी बहन और बहनोई उनके फिल्म की शूटिंग देखने जा रहे थे। हालांकि, इन सभी अफवाहों का खंडन करते हुए मीडिया की एक रिपोर्ट का कहना है कि जब यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी तो अभिनेता अपने गांव में थे और कोई शूटिंग नहीं कर रहे थे। हालांकि, इस दुर्घटना के बाद पंकज और उनका परिवार इस दुःख से उबरने की कोशिश में लगा हुआ है। पंकज अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिता रहे हैं।

पश्चिम बंगाल जाते हुए हुई थी दुर्घटना

अभिनेता के बहनोई के साथ यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना 20 अप्रैल को दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई थी। पंकज की बहन और बहनोई बिहार के गोपालगंज से पश्चिम बंगाल जा रहे थे। उसी दौरान कार रोड डिवाइडर से टकरा गई। हादसे का कथित सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हुआ था। हादसे की वजह कार का अनियंत्रित हो जाना बताया गया।

पंकज त्रिपाठी वर्क फ्रंट

पंकज त्रिपाठी की बहुप्रतिक्षीत वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। वहीं, अभिनेता का नाम कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ के लिए भी लिया जा रहा है। फिलहाल,  अभिनेता के हाथ में अनुराग बसु की सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस’ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंकज त्रिपाठी मई के पहले सप्ताह में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए वापसी कर सकते हैं।

 

Courtsyamarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments