13 सितंबर प्रयागराज, आगामी फूलपुर विधानसभा की होने वाले उपचुनाव को लेकर गंगा पार जिले की बैठक सर्किट हाउस में उत्तर प्रदेश के मंत्री राकेश सचान ने गंगा पार जिले के पदाधिकारी के साथ बैठक की इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आगामी होने वाले फूलपुर विधानसभा के उपचुनाव में जीत ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है और उसके लिए संगठन के सभी करणीय कार्यों को हमें जमीन पर उतारना होगा और संगठन के द्वारा निर्धारित महिला ,युवा, पिछड़ा, किसान ,अनुसूचित, मोर्चा का सम्मेलन सफल बनाना है और बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुखों की पूरी टीम को सक्रिय करके बूथ के सभी मतदाता बंधुओ से संपर्क साधना है और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करना ही हमारा लक्ष्य है
जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि फूलपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर गंगा पार जिले के द्वारा महिला मोर्चा सम्मेलन 17, युवा मोर्चा सम्मेलन 19, पिछड़ा मोर्चा सम्मेलन 20-22, किसान मोर्चा सम्मेलन 21, अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन 23 सितम्बर 2024को सुनिश्चित हुआ है
इसके पूर्व सर्किट हाउस में प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान का भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, गंगा पार जिला अध्यक्ष कविता पटेल, राजेश केसरवानी, बृजेश त्रिपाठी विवेक मिश्रा, प्रशांत शुक्ला राकेश भारती ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष गंगा पार कविता पटेल जिला उपाध्यक्ष किरन त्रिवेदी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत उपाध्याय, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय पटेल, महिला मोर्चा जिला संयोजिका श्रीमती रुपम त्रिपाठी, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष आशीष भारतीयता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नवीन पटेल मिडिया प्रभारी बृजेश कुमार त्रिपाठी, राजेश केसरवानी एवं विवेक मिश्रा आदि रहे।
Anveshi India Bureau