Saturday, July 27, 2024
spot_img
HomePrayagrajPrayagraj Crime : आर्केस्ट्रा देखने गए किशोर की चाकू से गोदकर हत्या,...

Prayagraj Crime : आर्केस्ट्रा देखने गए किशोर की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने दोस्तों को लिया हिरासत में

दोस्तों के साथ आर्केस्ट्रा देखने गए किशोर की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने कुछ दोस्तों को हिरासत में लिया है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। रितेश ननिहाल में रहता था। पड़ोस गांव में आई बरात में वह दोस्तों के साथ गया था।

कोरांव थाना क्षेत्र के पचेड़ा गांव में आई बरात में आर्केस्ट्रा देखने गए किशोर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने साथ ले गए दोस्तों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने शव को पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोरांव थाना क्षेत्र के मरहा मेजा गांव निवासी नितिन मिश्र का बेटा रितेश मिश्र अपने ननिहाल कोरांव क्षेत्र के मिश्रपुर में रहता था। उसके नाना कमला मिश्र की मौत हो चुकी है। गुरुवार की रात में पास के गांव पचेड़ा में बरात आई थी। रितेश अपने दोस्तों के साथ आर्केस्ट्रा देखने गया था। इसी दौरान उसकी रहस्यमय तरीके से हत्या कर दी गई। हत्या किसने और क्यों की इसका पता नहीं चला।

बताया जाता है कि रात में दोस्त उसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने रितेश के दोस्तों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। माता अर्चना मिश्रा और बहन अर्पिता मिश्रा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

 

Courtsyamarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments