Prayagraj Murder News : तीन दिनों से लापता युवक की कुएं में लाश मिली। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के शक में की गई है। आरोपी को शक था कि मृतक सुशील कुमार उर्फ मुंडे (28) का संबंध उसकी पत्नी से था। मामला कोरांव थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ शहीद नगर का है। सुशील ने पिता के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगाया था।
कोरांव थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ शहीद नगर निवासी सुशील कुमार उर्फ मुंडे (28) का शव मंगलवार को कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। वह तीन दिन से लापता था। पुलिस जांच में पता चला कि प्रेम प्रसंग के शक में सुशील की चाकू से हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया। मामले में करछना थाना पुलिस ने सूर्य लाल और उसके बेटे अंकित को गिरफ्तार किया है।
मंगलवार सुबह करीब सात बजे कुएं में एक शव उतराता दिखाई दिया। इसकी सूचना चौकीदार पारस निवासी खमहरिया ने 112 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव की पहचान सुशील उर्फ मुंडे के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Courtsyamarujala.com



