Saturday, July 27, 2024
spot_img
HomeEntertainmentPushpa 2: अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए खुशखबरी, 'पुष्पा 2: द...

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए खुशखबरी, ‘पुष्पा 2: द रूल’ के फैंस के लिए इंतजार कर रहा है बड़ा सरप्राइज

साउथ स्टाइलिश सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के गाने की थोड़ी झलक 24 तारीख को दिखाई गई। अब इसका पूरा गाना किस दिन रिलीज होगा। उसकी डेट सामने आ चुकी है। साथ ही एक और सरप्राइज फैंस के लिए इंतजार कर रहा है।

निर्देशक सुकुमार की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन के चाहने वालों के लिए बड़ा सरप्राइट वेट कर रहा है। फिल्म मेकर्स ने फिल्म के पहले गाने ‘पुष्पा-पुष्पा’ की झलक 24 अप्रैल को दिखाई। ‘पुष्पा: द रूल’ के पहले गाने की दमदार झलक देखकर फैंस बहुत खुश हुए, लेकिन इस बात की उत्सुकता फैंस के बीच बनी हुई है कि इस पूरे गाने को फैंस 1 मई को देख सकेंगे। इसके अलावा एक और बड़ा सरप्राइज फैंस का इंतजार कर रहा है।

फैंस के बढ़ी उत्सुकता

फिल्म के गाने ‘पुष्पा-पुष्पा’ को देखने के लिए फैंस को बस 1 मई का इंतजार करना होगा। 1 मई 2024 के दिन इस गाने को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसे 11 बजकर 7 बजे सुबह रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही फैंस के लिए एक और सरप्राइज भी है, जिसके लिए फैंस अभी अंदाजा ही लगा सकते हैं। इस सरप्राइज के लिए फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। कुछ लोग कयास लगा रहे है कि शायद अल्लू अर्जुन का धमाकेदार सीन उन्हें देखने को मिल जाए या फिर कुछ और इससे भी ज्यादा सरप्राइजिंग हो सकता है। यह तो अब फिल्म मेकर्स के ऊपर निर्भर करता है कि वह वाकई में अल्लू के फैंस को क्या सरप्राइज देना चाहते हैं।

‘पुष्पा पुष्पा’ गाना

अल्लू अर्जुन की फिल्म के गाने ‘पुष्पा पुष्पा’ के टाइटल से पता चलता है, यह गाना एक आकर्षक फुट-टैपिंग गाना होगा। इस गाने के बोल से लग रहा है कि यह गना अल्लू अर्जुन के किरदार ‘पुष्पा राज’ को बयां करने में सटीक रहेगा। इस गाने को देवी श्री प्रसाद ने कंपोज किया है। फिल्म की बात करें तो इस महीने की शुरुआत में 8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर निर्माताओं ने ‘पुष्पा 2: द रूल’ की एक झलक दिखाई थी। जहां अल्लू अर्जुन के आकर्षक लुक ने लोगों को एक बार हैरान कर दिया था। फिर मेकर्स ने रश्मिका मंदाना का लुक भी रिलीज किया था।

‘पुष्पा 2 द रूल’ 15 अगस्त, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

 

Courtsyamarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments