Saturday, July 27, 2024
spot_img
HomePrayagrajसंगीता अग्रवाल बनी उपाध्यक्ष, दी बधाई

संगीता अग्रवाल बनी उपाध्यक्ष, दी बधाई

राष्ट्रीय सूचनाधिकार, मानवाधिकार एवं पर्यावरण संगठन ने प्रयागराज की वरिष्ठ समाज सेविका व चिल्ड्रेन वैली इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट कार्यो को देखते हुए महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है,।संगठन के सभी सदस्यों ने श्रीमती संगीता अग्रवाल को इस उपलब्धि पर बधाई दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री आस्था माथुर की समीक्षा व संस्तुति के बाद श्रीमती अग्रवाल को इस पद से सुशोभित किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने आशा जताया है कि इस मनोनयन से समाज में संगठन और मजबूती से महिलाओं के हक के लिए लड़ सकेगा और दहेज प्रथा व महिलाओं के शोषण के खिलाफ आवाज उठ सकेगा। नवनियुक्त उपाध्यक्ष संगीता अग्रवाल ने संगठन के पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका पूरी तरह से निर्वहन करूंगी।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments