यूपी में चुनावी रण में उतरे पीएम मोदी की कैबिनेट के 11 मंत्रियों में अब तक तीन केंद्रीय मंत्री हार चुके हैं। मिर्जापुर सीट से केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और महराजगंज से केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी साख बचाने में कामयाब रहे हैं। शेष सीटों पर उठापटक जारी है।
UP Lok Sabha Result 2024: सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटों वाली यूपी में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने के लिए सियासी दल पूरी जोर आजमाइश करते हैं। भाजपा ने देश के सबसे बड़े सियासी सूबे यूपी में कमल खिलाने के लिए पीएम मोदी के अलावा 11 केंद्रीय मंत्रियों को चुनावी मैदान में उतारा था। पीएम मोदी ने वाराणसी से जीत हासिल की है। आइए जानते हैं 11 केंद्रीय मंत्रियों की सीटों का हाल।