Saturday, July 27, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshUP Election Result: यूपी में साख नहीं बचा सके मोदी कैबिनेट के...

UP Election Result: यूपी में साख नहीं बचा सके मोदी कैबिनेट के ये मंत्री, एक क्लिक में देखें उनका रिपोर्ट कार्ड

यूपी में चुनावी रण में उतरे पीएम मोदी की कैबिनेट के 11 मंत्रियों में अब तक तीन केंद्रीय मंत्री हार चुके हैं। मिर्जापुर सीट से केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और महराजगंज से केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी साख बचाने में कामयाब रहे हैं। शेष सीटों पर उठापटक जारी है।

UP Lok Sabha Result 2024: सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटों वाली यूपी में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने के लिए सियासी दल पूरी जोर आजमाइश करते हैं। भाजपा ने देश के सबसे बड़े सियासी सूबे यूपी में कमल खिलाने के लिए पीएम मोदी के अलावा 11 केंद्रीय मंत्रियों को चुनावी मैदान में उतारा था। पीएम मोदी ने वाराणसी से जीत हासिल की है। आइए जानते हैं 11 केंद्रीय मंत्रियों की सीटों का हाल।

खीरी सीट पर दो बार के सांसद और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी हारे
खीरी सीट के 30 राउंड के नतीजे जारी कर दिए गए। यहां से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा ने 33323 वोटों के अंतर से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी को हराया है। टेनी को 521954 वोट मिले हैं, जबकि 555277 वोट उत्कर्ष वर्मा को मिले हैं, जबकि बसपा प्रत्याशी अंशय सिंह कालरा को 110122 वोट मिले हैं।
चंदौली से भाजपा के केंद्रीय मंत्री महेन्द्रनाथ पांडेय हारे, सपा प्रत्याशी की जीत
चंदौली लोकसभा सीट का परिणाम आ चुका है। यहां से सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ने भाजपा के केंद्रीय मंत्री महेन्द्रनाथ पांडेय को हराकर जीत दर्ज की। जीतने के बाद वीरेंद्र सिंह व उनके समर्थकों ने विजय निशान दिखाते हुए तस्वीरें खिंचवाईं। यहां भाजपा से केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय चुनाव मैदान में थे।

अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस जीत की ओर, भाजपा दूसरे स्थान पर

अमेठी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल 165926 वोटों के अंतर से जीत की ओर अग्रसर हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी हैं।

फतेहपुर सीट पर सपा आगे, भाजपा दूसरे स्थान पर

फतेहपुर लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी और सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल 34034 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति चल रही हैं।

मोहनलालगंज सीट पर सपा आगे, भाजपा की जीत की राह कठिन

मोहनलालगंज लोकसभा सीट से सपा के प्रत्याशी आरके. चौधरी 70298 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर चल रहे हैं।

मुजफ्फरनगर सीट से सपा आगे, भाजपा लगातार पिछड़ती नजर आ रही

पश्चिमी यूपी की मुजफ्फरनगर संसदीय सीट से सपा प्रत्याशी हरेंद्र सिंह मलिक 23559 वोटों से लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा के केंद्रीय संजीव कुमार बालियान हैं।

जालौन सीट पर सपा प्रत्याशी ने केंद्रीय मंत्री को दी मात

जालौन संसदीय सीट से सपा प्रत्याशी नारायण दास अहिरवार ने भाजपा के केंद्रीय मंत्री भानू प्रताप सिंह को 53898 वोटों से मात दे दी है। भानू प्रताप सिंह वर्मा दूसरे स्थान पर रहे।

इस सीटों पर मंत्रियों का अच्छा प्रदर्शन

मिर्जापुर से अनुप्रिया पटेल लगातार तीसरी बार बनीं सांसद
मिर्जापुर लोकसभा सीट से अपना दल-एस की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल ने तीसरी बार जीत दर्ज किया है। अनुप्रिया पटेल की जीत से समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

महराजगंज लोकसभा सीट पर भाजपा ने दर्ज की जीत

भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी 35451 वोटों से जीत गई हैं, दूसरे नंबर कांग्रेस के प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी रहे।

लखनऊ लोकसभा सीट पर भाजपा जीत की ओर, सपा दूसरे स्थान पर

लखनऊ लोकसभा सीट पर भाजपा सांसद और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 97601 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा चल रहे हैं।

आगरा सीट से भाजपा जीत की ओर, सपा दूसरे स्थान पर
आगरा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल 236425 वोटों के अंतर से जीत की बढ़ रहे हैं। दूसरे स्थान पर सपा प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम हैं।
Courtsyamarujala.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments