प्रयागराज। बंगाली वेलफेयर एसोसिएशन का दुर्गा पूजा पुरस्कार वितरण समारोह भारत सेवाश्रम संघ के प्रांगण मे रविवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन संघ के प्रमुख वीरा नन्द महराज ने द्वीप जलाकर प्रारम्भ किया।
कार्यक्रम की शुरुआत चयन समिति के चौदह सदस्यों को स्मृति चिन्ह के साथ अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया। साथ मे 19 युवा सांस्कृतिक कलाकारों को उनके हौसला बढ़ाने के लिए प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मान किया गया।
एसोसिएशन ने पंडित सुमित चटर्जी को आचार्य की डिग्री और कोरोना संक्रमण काल मे निर्भीकता से मृतकों के श्राद्ध आदि कार्यों को सम्पन करने के लिए सम्मानित किया गया ।
संस्था के सचिव डाo पी के राय ने प्रेस को अवगत कराया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा के पुरुष्कार को हाई और मीडियम बजट को आधार बनाकर बांटा गया है जिसमे कमाल की मूर्ति और धमाल का पंडाल के शीर्षक पर आधारित रहा। हाई बजट पूजा मे कमाल की मूर्ति श्रृंखला मे कटघर बारवारी प्रथम स्थान के लिए परचम लहराया जब कि दूसरी तरफ शाहगंज और जॉर्ज टाउन बारवरियों को दूसरे और तीसरे स्थान के लिए संतोष करना पड़ा। धमाल का पंडाल की श्रृंखला मे नेता नगर बारवारी को विजेता घोषित किया गया जब कि बाई का बाग बारवारी दूसरे स्थान पाने मे कामयाब रहे और रमाननद नगर अल्ल्हापुर बार वारी तीसरे स्थान पाने मे कामयाब रहे।

संस्था के उप सचिव असित कुमार ने कहा कि इस वर्ष संस्था ने मीडियम बजट के लिए पुरुष्कार की संख्या को बढ़ाया है जिस कारण अनेक दुर्गा पूजा समितियाँ को पुरुष्कार मिलना संभव हुआ है। कमाल की मूर्ति की श्रृंखला मे मिरापुर बारवारी को विनर घोषित किया गया जब कि साउथ मलाका को फर्स्ट रनरअप, प्रयाग आदिशक्ति कमेटी सेकंड रनरअप, झूंशी योजना 2 बारवारी को थर्ड रनरअप, त्रिवेणीपुरम बारवारी को चौथा रनरअप और सार्वजानिक जय दुर्गा महोत्सव मुमफोर्ड गंज फिफ्थ रनरअप घोषित हुए।
मीडियम बजट मे धमाल का पंडाल की श्रेणी मे शास्त्री नगर बारवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जब की महामाया प्रीतम नगर बारवारी फर्स्ट रनरअप, राजरूपुर बारवारी सेकंड रनरअप, करेला बाग़ बारवारी थर्ड रनरअप, झूंसी योजना 3 को फोर्थ रनरअप एवम कालिंदीपुरम बार वारी को फिफ्थ रनरअप घोषित हुए।
मीडियम बजट मे किडगंज बारवारी को बेस्ट थीम बेस्ड एंट्री गेट के लिए और आंतरिक साज सज्जा के लिए , बेस्ट थीम बेस्ड पंडाल के लिए करेली बारवारी को अवार्ड दिया गया। कार्यक्रम की एंकरिंग उत्तम कुमार बैनर्जी ने किया और मंच की व्यवस्था सुदीपा मित्रा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रबोध मानस ने दिया।
Anveshi India Bureau



