Saturday, April 25, 2026
spot_img
HomePrayagrajसरोज मीना मण्डल अध्यक्ष एवं मुदित शर्मा बने वर्कर्स यूनियन के मण्डल...

सरोज मीना मण्डल अध्यक्ष एवं मुदित शर्मा बने वर्कर्स यूनियन के मण्डल मीडिया प्रभारी

उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल के टूंडला जं स्थित कंपनी बाग में नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन, केंद्रीय महामंत्री मनोज पाण्डेय, केंद्रीय अध्यक्ष आर डी शर्मा और केंद्रीय संगठन मंन्त्री डॉ कमल उसरी, केंद्रीय युवा मंत्री संदीप संदीप सिंह, व फ्रंट अगेंस्ट एनपीएस इन रेलवे जोनल संगठन सचिव राजेश मीणा की उपस्थिति में उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ UMRKS प्रयागराज मंडल मंन्त्री सरोज मीणा, सहायक मंडल मंत्री शशी कुमार, सहायक मंडल मंन्त्री मनोज कुमार यादव, सहायक मंडल उपाध्यक्ष गुमान सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष रमेश चन्द्र मीणा, संगठन मंडल मंन्त्री राम औतार मीणा, सहायक मंडल मंन्त्री आत्मा राम मीणा, मीडिया प्रभारी रमाकांत यादव, लईक अहमद, खेमचंद, नेम सिंह पाल, इत्यादि सहित सैकड़ों लोग वर्कर्स यूनियन में शामिल हुए ।

सरोज मीणा ने पद त्याग करते हुए कहा कि हमने संगठन में रहते हुए कई बार जब हमारे बुढ़ापे की सहारा पुरानी पेंशन के लिए आवाज़ उठाया तो संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मेरी आवाज को दबाने की कोशिश की गई, उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ सांगठनिक रूप से सरकार की गुलामी करते सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों का समर्थन करते हुए जातिवादी और धार्मिक अंधविश्वास को ही बढ़ावा देने में ही व्यस्त रहता है, इसलिए ओपीएस की लड़ाई को और मजबूती के साथ लड़ने के लिए अपने सैकड़ों रेलवे कर्मचारी साथियों के साथ आज उत्तर मध्य रेलवे वर्कर्स यूनियन में शामिल होने का निर्णय लिया हूँ, सरोज मीणा ने आगे कहा कि रेलवे के मान्यता के हो रहे चुनाव में पूर्व के दोनों मान्यता प्राप्त यूनियनों के साथ उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ को भी हराते हुए उत्तर मध्य रेलवे वर्कर्स यूनियन को जिताते हुए एनपीएस, यूपीएस, निजीकरण के खिलाफ जारी संघर्ष के साथ ओपीएस की लड़ाई को और मजबूत करेंगे ।

सभी वर्कर्स यूनियन में शामिल हुए रेलवे कर्मचारियों का स्वागत करते हुए नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन केंद्रीय महामंत्री व इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कहा कि सरोज मीणा और उनके साथियों के वर्कर्स यूनियन में शामिल होने से1 वर्कर्स यूनियन की ताक़त और मजबूत हुई है, यकीनन हम और हमारे साथी सरोज मीणा के साथ मिलकर रेलवे कर्मचारियों के संघर्ष को और मजबूत करेंगे, मिलकर लड़ेंगे, जीतेगें, आज के कार्यक्रम में मुख्यरूप से आगरा मंडल मंन्त्री राहुल चौरसिया, मंडल अध्यक्ष सीयाराम मीणा, मोतीराम मीणा, ओम पाल यादव, कमल किशोर, मुदित शर्मा, लज्जा राम मीणा, तेज सिंह मीणा, परवेज आलम, रोहित मीणा, सतेंद्र कुमार, नेम सिंह, जयमन गुजर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहें, नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन केंद्रीय अध्यक्ष आर डी शर्मा व केंद्रीय संगठन मंन्त्री डॉ कमल उसरी द्वय ने सभी नए शामिल हुए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए बधाई और धन्यवाद दिया ।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments