सेन्ट मेरीज कान्वेन्ट स्कूल की कक्षा 9 की छात्रा जैना द्वारा स्कूल की प्रधानाचार्या के उत्पीड़न से तंग होकर आत्महत्या करने की घटना से नाराज अभिभावक एकता समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय गुप्ता के नेतृत्व में आज अभिभावकों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुँच कर श्री मोहम्मद शमीम को ज्ञापन सौंप कर प्रधानाचार्या के विरुद्ध एफ, आई, आर, दर्ज करके गिरफ्तार करने की मांग की।

ज्ञापन सौंपते हुए प्रमिल केसरवानी ने कहा कि यदि दोषी प्रधानाचार्या को गिरफ्तार करके उसपर ठोस कार्यवाही न की गई तो अभिभावक एकता समिति सड़क पर उतरकर आन्दोलन करने हेतु विवश होगा ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से सर्वश्री बृजेश निषाद गुड्डू अवधेश नारायण वर्मा अशोक गुप्ता विकास अग्रहरि अभिलाष केसरवानी विपिन गुप्ता श्याम जी जायसवाल इमरान अली बबलू आदि अभिभावक शामिल रहे
Anveshi India Bureau



