Thursday, April 23, 2026
spot_img
HomePrayagrajश्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण के साधु महंतों का प्रयागराज प्रवेश...

श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण के साधु महंतों का प्रयागराज प्रवेश पर हुआ भव्य स्वागत 

प्रयागराज। उत्तराखंड कनखल हरिद्वार से चलकर प्रयागराज आगमन पर श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्माण के भ्रमण शील साधु महंतों की मंडली का मुट्ठीगंज स्थित श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण की शाखा के प्रांगण में गोलघर व्यापार मंडल के व्यापारियों एवं सम्मानित नागरिकों के द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और सभी साधु महंतों का चरण वंदन किया गया ।

अखाड़े के सचिव महंत जगतार मुनि ने बताया कि अखाड़ा के मुखिया महंत भगत राम, मुखिया महंत जखीरा प्रबंधक महंत आकाश मुनि जी, अध्यक्ष महंत धूनी दास जी, महंत नारायण दास (दिल्ली), महंत भगवान दास (अलीगढ़ ) एवं पंजाब के साधु संतों का आगमन हुआ है जो 2025 महाकुंभ के के अंतर्गत अखाड़े के द्वारा होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी करेंगे और मां गंगा से राष्ट्र समाज एवं भारतीय सनातन संस्कृति की कल्याण की कामना करेंगे ।

स्वागत करने वालों में महंत जगतार मुनी, उमेश चंद्र केसरवानी दादा, सुशील चंद्र बच्चा नेता, संतोष अग्रहरि, राजेश केसरवानी, रवि केसरवानी ,छोटका बड़का, दिलीप केसरवानी, एवं मुट्ठीगंज के सम्मानित व्यापारी गण रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments