प्रयागराज जंक्शन पर महाकुंभ-2025 के अंतर्गत प्रयागराज मण्डल ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सहयोग से सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा ‘महाकुंभ रेल महोत्सव -2025’ के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया । महाकुंभ रेल महोत्सव -2025 के अंतर्गत प्रयागराज जंक्शन पर 28.02.2025 तक प्रत्येक गुरुवार को आयोजित किया जाएगा । कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया ।
प्रयागराज मण्डल, महाकुंभ -2025 में आने वाले श्रद्धालुओं के अनुभव को शानदार, सुखद और यादगार बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी कर रहा है । यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा व जागरूकता के लिए प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, नैनी एवं सूबेदारगंज स्टेशनों पर की गयी तैयारियों एवं योजना के बारे में मण्डल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी ।
प्रयागराज मण्डल द्वारा टिकट वितरण, एक्जीक्यूटिव लाउंज, स्लीपिंग पॉड, आश्रय, खानपान, सुरक्षा, प्रकाश, पेयजल, शौचालय, जनसुविधा, टिकट के लिए क्यूआर कोड से भुगतान की सुविधा, सर्कुलेटिंग एरिया जैसी अनगिनत यात्री सुविधाओं को विकसित किया गया है । यात्रियों की सुविधा के लिए कलर कोडिंग टिकट, दिशावार यात्रानुसार गेट से प्रवेश, यात्रियों को टिकट काउंटर पर भेजना, यात्रियों को टिकट उपलब्ध करवाना, सही गाड़ी की जानकारी देना, यात्रियों के प्लेटफ़ॉर्म से गाड़ी तक भेजने की योजनाएं तैयार की गयी है।

महाकुंभ -2025 में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे उत्कृष्ट सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। रेलवे ने सुगम यातायात के लिए 174 रेक, 123 जनरल कोच एवं 10 लोको की अतिरिक्त व्यवस्था, 825 छोटी दूरी की जनरल ट्रेनें, 400 लंबी दूरी की आरक्षित ट्रेनों सहित कुल 1225 विशेष ट्रेनों की व्यवस्था, गत महाकुंभ -2019 से 177 प्रतिशत अधिक ट्रेनें, प्रयागराज क्षेत्र में सुगम यातायात के लिए 21 रोड ओवर ब्रिज/रोड अंडर ब्रिज का निर्माण, आसान टिकट वितरण के लिए 544 टिकट काउंटरों की व्यवस्था, 544 टिकट काउंटरों से प्रतिदिन 19,52,000 टिकट वितरित करने की क्षमता से अपनी उन्नत सेवाएं देने के लिए तैयार है ।
इस कार्यक्रम में रेलवे के कलाकार आयुषी श्रीवास्तव, आशीष शर्मा, श्रीमती मोहिनी श्रीवास्तव, अनन्या राजवीर, फ़ैज़ अमीर, नव्या रंजन वैश्य, मृणाल कुमार, राजेश गौतम, आह्वान यदुवंशी, अविरल अर्पण एवं अर्पण सक्सेना ने शानदार प्रस्तुतियां दीं । रंजीत सिंह आकाश कुमार एवं अनिल कुमार ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में वाद्य यंत्रों से कलाकरों को साज़ दिया और शमा बांध दिया।
इस अवसर पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा (प्रयागराज-II) के क्षेत्रीय प्रमुख चंद्रकांत चक्रवर्ती, उप क्षेत्रीय प्रमुख अनूप शुक्ल, आरबीडीएम अरविंद श्रीवास्तव तथा क्षेत्रीय कार्यालय से निशांत रंजन, सन्नि यादव, विष्णु प्रताप यादव उपस्थित रहे। भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में अग्रणी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रयागराज-II क्षेत्र इस महोत्सव को प्रायोजित कर रहा है जिसने हाल ही में उत्तर-मध्य रेलवे (प्रयागराज मंडल) के साथ रेलवे सैलरी पैकेज के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है |
Anveshi India Bureau



