Friday, October 18, 2024
spot_img
HomePrayagrajआषाढ़ साहित्य महोत्सव सम्मान समारोह में अलंकृत हुए साहित्यकार

आषाढ़ साहित्य महोत्सव सम्मान समारोह में अलंकृत हुए साहित्यकार

लूकरगंज स्थित सारस्वत सभागार में आषाढ़ साहित्य महोत्सव सम्मान समारोह में प्रकृति संरक्षण एवं साहित्यिक मंच साहित्याञ्जलि प्रज्योदि के तत्वावधान में दिनांक 05 जुलाई 2024 दिन शुक्रवार को सम्मान समारोह हुआ।

इसके पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती को माल्यार्पण किया। उमेश श्रीवास्तव ने शंखनाद किया। वही पंडित लोकेश शुक्ला ने गणपति वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मारूफ शायर अनवार अब्बास नकवी साहब, मुख्य अतिथि लेख्य मंजूषा पटना, बिहार की अध्यक्षा श्रीमती विभारानी श्रीवास्तव, पंडित लोकेश शुक्ल, निखत बेगम, डाक्टर प्रदीप चित्रांशी अध्यक्ष साहित्याञ्जलि प्रज्योदि, रंजन पांडेय प्रकाशक रहे।

सम्मानितों साहित्यकारों में श्रीमती विभाजन श्रीवास्तव अध्यक्ष लेख्य मंजूषा पटना बिहार, मधुरेश नारायण उपाध्यक्ष लेख्य मंजूषा पटना बिहार, रवि श्रीवास्तव सचिव, ओमकार कश्यप संयोजक को साहित्य मर्मज्ञ सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं श्रीमती अमृता सिंह पटना बिहार डॉक्टर प्रमोद कुमार पटना बिहार, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव पटना बिहार, अपराजिता रंजन पटना बिहार, ऋचा शर्मा पटना बिहार, रंजन सिंह पटना बिहार, तनुजा सिन्हा पटना बिहार, प्रेमलता राजपूत पटना बिहार, रंजना सिंह, अंबिका पटना बिहार, वीणा मिश्रा को साहित्य श्री से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें फरमूद इलाहाबादी, सेलाल इलाहाबादी, उमेश श्रीवास्तव, विभा, केशव सक्सेना, प्रोफेसर रवि मिश्र, पंडित राकेश मालवीय मुस्कान, नवीन सिन्हा, केशव सक्सेना, लोकेश शुक्ल, आदिल इलाहाबादी, जलाल फूलपुरी, निखत बेगम, विजय लक्ष्मी विभा, अशोक श्रीवास्तव कुमुद सहित तमाम कवि और शायर उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर रवि मिश्र ने किया।

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments