अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संगमनगरी में पांच सौ से अधिक स्थानों पर योगशालाएं आयोजित की गईं। सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों के साथ ही व्यापारिक और सामाजिक संस्थाओं की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया। योगाभ्यास के माध्यम से देश और दुनिया को निरोग जीवन का संदेश देने का प्रयास किया गया।
भोर में पौ फटते ही योग, व्यायाम और प्रणायाम के चलते पूरा जनपद योगमय हो गया। संगम के तट से लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, गंगा और यमुना के तट सहित चंद्रशेखर आजाद पार्क, एनसीआर रेलवे, राज्य विश्वविद्यालय, एजी आफिस, बोट क्लब, क्रिया योग आश्रम झूंसी आदि स्थानों पर योग शिविर का आयोजन किया गया। इसके साथ ही आईटीबीपी, सीआरपीएफ और आरएएफ की ओर से भी योगाभ्यास का आयोजन कैंप में किया गया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : योगमय हुई संगमनगरी, थल से जल तक हर तरफ योगाभ्यास, निरोगी जीवन का दिया संदेश

1 of 12
भोर में पौ फटते ही योग, व्यायाम और प्रणायाम के चलते पूरा जनपद योगमय हो गया। संगम के तट से लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, गंगा और यमुना के तट सहित चंद्रशेखर आजाद पार्क, एनसीआर रेलवे, राज्य विश्वविद्यालय, एजी आफिस, बोट क्लब, क्रिया योग आश्रम झूंसी आदि स्थानों पर योग शिविर का आयोजन किया गया। इसके साथ ही आईटीबीपी, सीआरपीएफ और आरएएफ की ओर से भी योगाभ्यास का आयोजन कैंप में किया गया।
Trending Videos

2 of 12
स्काउट गाइट इंटर कॉलेज में आयोजित शिविर में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी योगाभ्यास किया। उन्होंने योग के महत्व पर चर्चा की। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रशासन और आयुष विभाग की ओर से मुख्य आयोजन भारत स्काउट एंड गाइड कॉलेज परिसर में सुबह छह बजे किया गया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बतौर मुख्य अतिथि इसमें शामिल हुए। तहसील, ब्लॉक मुख्यालयों तथा पंचायतों में भी योग कराया गया। विभिन्न संस्थाओं की ओर से भी योगाभ्यास का आयोजन किया गया।

3 of 12
मुख्य योग प्रशिक्षक अनूप कुमार सचान ने भारत सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार प्रार्थना के बाद शिथलीकरण अभ्यास में ग्रीवा संचालन, स्कंध संचालन, कटि संचालन, घुटना संचालन, योगासन में ताड़ासन, बृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धसक्रासन, त्रिकोण आसन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्र आसन, शशांक आसन, मंडूक आसन, वक्र आसान, मकरासन. भुजंगासन, सलभासन, सेतुबंध आसन, उत्तानपाद आसन, अर्ध हल आसन,पवनमुक्तासन, शव आसन, प्राणायाम में कपालभाति, अनुलोम विलोम ,शीतली, भ्रामरी, ध्यान आदि का अभ्यास कराया गया।

एनसीसी गर्ल्स विंग और अमर उजाला की ओर से बोट क्लब पर योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का भी सहयोग रहा। सुबह साढ़े छह बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स के अलावा एसबीआई के तमाम अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। यहां पर तबला वादन और बांसुरी वादन का भी आयोजन किया गया। सुरम्य वातावरण में करीब 40 मिनट तक योग और प्रणायाम के विभिन्न आसनों का अभ्यास प्रशिक्षक ने कराया।

प्रयागराज। विश्व योग दिवस पर शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से क्रिया योग आश्रम अनुसंधान संस्थान झूंसी में अंतरराष्ट्रीय योगशाला आयोजित की गई। सुबह 8:30 बजे से इस योग उत्सव में योगगुरु स्वामी योगी सत्यम क्रिया योग ने योग का अभ्यास कराया। इस योग उत्सव से यू-ट्यूब और इंस्टाग्राम के जरिये 132 देशों के लोग सीधे जुड़े।
योगी सत्यम ने कहा कि शारीरिक विकारों से बचने के लिए योग क्रियाओं का अभ्यास आवश्यक है। उन्होंने प्राचीन और पौराणिक वट वृक्ष के नीचे आश्रम से जुड़े साधकों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से ही हम देश को ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। योग साधना के बल पर ही भारत विश्व का नेतृत्व कर सकता है। आश्रम की ओर से लाइव टेलीकास्ट किए गए योगाभ्यास शिविर से अमेरिका, कनाडा, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, स्विटजरलैंड, जर्मनी, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका समेत 132 देशों के योग साधक जुड़े।
एडीजी जोन ने कार्यालय परिसर में किया योग

योग और तंबाकू निषेध कार्यक्रम का आयोजन






अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर खुसरो बाग़ में फात्मा वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले योगाभ्यास कराया गया। लोगों को योग के तमाम तरह के आसन कराने के साथ विभिन्न योगासन के माध्यम से स्वस्थ रहने की जानकारी भी साझा की।संस्था की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर खुसरोबाग में डाक्टर नर्स व पैरामेडिकल के छात्र छात्राओं ने योग से निरोग रखने को विभिन्न प्रकार की मुद्राओं में प्रशिक्षित योग गुरु डॉ नाज़ फात्मा के साथ योगा किया।
डॉ नाज़ फात्मा ने बताया की योग से मांसपेशियों के लचीलेपन में सुधार होता है। शरीर के आसन और एलानमेंट को ठीक करता है। पाचन तंत्र बेहतर करता है। आंतरिक अंगों को मज़बूत करता है।अस्थमा के मरीज़ो के लिए भी योग फ़ायदेमंद होता है। मधुमेह रोगियों के लिए भी योग लाभदायक होता है। दिल संबंधित रोग में भी योग रामबाण है, योग से त्वचा में भी चमक और रौनक आ जाती है।खिलाड़ियों के लिए भी योग वरदान साबित होता है। योग से शरीर में लचीलापन के साथ एकाग्रता भी आती है।