Saturday, July 27, 2024
spot_img
HomePrayagrajबोन मैरो ट्रांसप्लांट हेतु जरुरतमंद परिवार को 'मदद फाउंडेशन' ने किया आथिॅक...

बोन मैरो ट्रांसप्लांट हेतु जरुरतमंद परिवार को ‘मदद फाउंडेशन’ ने किया आथिॅक सहयोग

मदद फाउंडेशन संस्था पिछले कई वर्षों से लगातार जरूरतमंद, गरीब, शोषित, वंचित, संसाधन विहीन परिवारों के लिए कार्य कर रही है, समय-समय पर यह संस्था ऐसे लोगों की आर्थिक मदद भी करती रहती है जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है। मंगलवार को भी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगला प्रसाद तिवारी की अगुवाई में मदद फाउंडेशन की टीम ने जंघई बभनियांव निवासी तिलकधारी सिंह के पुत्र हरी प्रताप सिंह के बोन मैरो ट्रांसप्लांट हेतु 8000 रूपए का चेक प्रदान कर उनकी मदद की। बता दें कि हरी प्रताप सिंह पिछले कई वर्षों से लगातार बीमार चल रहे हैं जिस कारण उनके परिवार की जमा पूंजी इलाज में खर्च हो चुकी है, डॉक्टर ने बोन मैरो ट्रांसप्लांट हेतु 15 लख रुपए का खर्च बताया हुआ है जिसके लिए हरी प्रताप सिंह के परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से आर्थिक मदद हेतु गुहार लगाई थी। सामाजिक संस्था मदद फाउंडेशन ने अपने सभी सदस्यों से आह्वाहन कर 8000 रूपए की धनराशि एकत्रित की थी जिसे लेकर पूरी टीम मंगलवार को हरी प्रताप सिंह के घर पहुंची और चेक प्रदान किया। इस दौरान मदद फाउंडेशन के संस्थापक एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगला प्रसाद तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष कुशलेश दूबे, ब्लाक अध्यक्ष प्रतापपुर आदर्श पाठक, दिनेश सिंह, रोहित ब्राह्मण, डा. कृष्ण कुमार मिश्र, विजय मिश्र, आशीष शुक्ला, सुशील दूबे आदि उपस्थित रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments