Saturday, July 27, 2024
spot_img
HomePrayagrajBSP को झटका: मथुरा में मतदान से दो दिन पहले इस नेता...

BSP को झटका: मथुरा में मतदान से दो दिन पहले इस नेता ने दिया इस्तीफा, ब्राह्मण समाज का अपमान करने का आरोप लगाया

कमलकांत उपमन्यु ने कहा कि जिले के सभी क्षेत्रों से संभ्रांत नागरिकों व विशेष कर ब्राह्मण समाज के जिम्मेदार लोगों द्वारा कहा जा रहा था कि बसपा ने ब्राह्मण को टिकट देने के बाद वापस छीन लिया। यह समाज का अपमान है।

मथुरा में बहुजन समाज पार्टी को मतदान से पहले झटका लगा है। सुरेश सिंह से पूर्व घोषित किए प्रत्याशी पंडित कमलकांत उपमन्यु ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी टिकट कटने से ब्राह्मण समाज में नाराजगी थी। समाज के आदेश पर उन्होंने यह फैसला लिया है। कहा, किसी अन्य दल में जाने पर अभी विचार नहीं किया है।

कमलकांत उपमन्यु ने कहा कि जिले के सभी क्षेत्रों से संभ्रांत नागरिकों व विशेष कर ब्राह्मण समाज के जिम्मेदार लोगों द्वारा कहा जा रहा था कि बसपा ने ब्राह्मण को टिकट देने के बाद वापस छीन लिया। यह समाज का अपमान है। समाज के आदेश व सम्मान के लिए उन्होंने इस्तीफे का फैसला किया। उन्होंने यह भी कहा कि बसपा ने जो प्रत्याशी उनके स्थान पर घोषित किया। उन्होंने कभी संपर्क नहीं किया।

चुनाव में कोई सहभागिता नहीं मांगी। इसलिए बसपा की सक्रिय राजनीति में रहने का अब कोई औचित्य नहीं है। 1999 में बसपा के संस्थापक अध्यक्ष कांशीराम एवं मायावती ने मथुरा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया था। उस समय त्रिकोणीय चुनाव में कुछ हजार वोटों से हार हुई थी। ठीक 25 साल बाद मायावती ने बुलाकर पुनः मात्र संसदीय क्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी बनाया था। कुछ लोगों को यह बात अखरने लगी। इसलिए टिकट कटवाई गई।

 

Courtsyamarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments