Sunday, April 20, 2025
spot_img
HomePrayagrajएक वृक्ष मां के नाम से किया गया पौधा वितरण

एक वृक्ष मां के नाम से किया गया पौधा वितरण

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिविल लाइन में भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने सभी मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को एक वृक्ष मां के नाम से पौधा वितरण किया और कहा कि पर्यावरण की संरक्षण के लिए हर कार्यकर्ता अपनी मां के नाम से एक वृक्ष लगाने का और उसका संरक्षण करने का संकल्प ले जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि कार्यकर्ताओं को बेल, इमली, आम, अमरूद, पीपल, नीम, आंवाला ,कैथा, सागवन, शीशम, सागौन, पाखर, आदि का वृक्ष वितरित किया गया और संगठन के द्वारा प्रत्येक बूथो पर पांच वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

इस अवसर राजेश केसरवानी, शिवा त्रिपाठी,गणेश वर्मा, राकेश भारती ,प्रशांत शुक्ला, और मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments