Monday, April 20, 2026
spot_img
HomePrayagrajकमला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का प्रथम स्थापना दिवस गरिमामय एवं ऐतिहासिक रूप से...

कमला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का प्रथम स्थापना दिवस गरिमामय एवं ऐतिहासिक रूप से संपन्न

कमला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा अपने एक वर्ष के सफल सेवा कार्यकाल के उपलक्ष्य में आयोजित प्रथम स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास, सांस्कृतिक वैभव एवं सम्मान समारोह के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों, समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों एवं हॉस्पिटल स्टाफ की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक एवं प्रख्यात सर्जन डॉ. सुनील विश्वकर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उन्होंने हॉस्पिटल की एक वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया।

समारोह का मुख्य आकर्षण कवि सम्मेलन रहा, जिसमें हास्य कवि बिहारी लाल अंबर, युवा कवि कुमार विकास, टेलीविजन फेम कवि शिवम भगवती एवं कवि अंबुज उषानंदन ने अपनी ओजपूर्ण, हास्य एवं भावनात्मक रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि सम्मेलन का सशक्त संचालन कवि बागी विकास ने किया। साथ ही सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुत नृत्य एवं गीतों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

अवार्ड एवं सम्मान समारोह में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों एवं चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।

गार्जियन ऑफ द इंस्टीट्यूट – हरि शंकर विश्वकर्मा,

इंस्पायरिंग मेंटर अवार्ड – डॉ. कीर्ति,

बेस्ट एम्प्लॉई ऑफ द ईयर – प्रबंधक खुशबू तिवारी,

आउटस्टैंडिंग इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम – डॉ. अविनाश विश्वकर्मा, विकास गुप्ता, ममता सिंह,

बेस्ट आरएमओ – डॉ. अजय यादव,

बेस्ट नर्स – पूनम यादव, धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य कर्मियों को भी सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए “शिल्ड ऑफ सोसायटी” से सम्मानित किया गया।

समारोह के अंत में कार्यक्रम आयोजक निखिल श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, चिकित्सकों, कवियों, कलाकारों एवं हॉस्पिटल परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। यह आयोजन कमला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की चिकित्सा उपलब्धियों और समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक बना।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments