Monday, April 20, 2026
spot_img
HomePrayagrajमाघ मेला–2026 : पुलिस अधीक्षक माघ मेला के निर्देशन में एटीएस द्वारा...

माघ मेला–2026 : पुलिस अधीक्षक माघ मेला के निर्देशन में एटीएस द्वारा मेला क्षेत्र में आतंकवाद एवं आपात स्थितियों से निपटने हेतु मॉक ड्रिल

माघ मेला–2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक माघ मेला श्री नीरज कुमार पाण्डेय के निर्देशन में माघ मेला क्षेत्र स्थित संगम स्नान घाट पर आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

इस मॉक ड्रिल में एटीएस एवं मेला पुलिस की संयुक्त टीमों ने सहभागिता की। अभ्यास का मुख्य उद्देश्य मेला क्षेत्र में किसी भी संभावित आतंकी खतरे, संदिग्ध गतिविधियों अथवा आपात परिस्थितियों में त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई की तैयारियों को जमीनी स्तर पर परखना था।

मॉक ड्रिल के दौरान बम की सूचना मिलने की स्थिति, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी, भीड़ में अफरा-तफरी की स्थिति तथा त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन जैसे विभिन्न परिदृश्यों का अभ्यास किया गया, जिससे वास्तविक परिस्थितियों में सुरक्षित एवं त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

इस अभ्यास के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि माघ मेला–2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु पुलिस एवं विशेष इकाइयाँ पूर्ण सतर्कता के साथ तैयार हैं।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments