Saturday, July 27, 2024
spot_img
HomePrayagrajमतदाताओं को जागरूक करने निकले किन्नर महामंडलेश्वर कौशल्यानंद गिरि के नेतृत्व में...

मतदाताओं को जागरूक करने निकले किन्नर महामंडलेश्वर कौशल्यानंद गिरि के नेतृत्व में निकाली जागरूकता रैली, बनाई मानव श्रृंखला

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए आज मंगलवार को किन्नरों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली और शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया। उप्र किन्नर कल्याण बोर्ड की वरिष्ठ सदस्य और किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि (टीना मां) महाराज की अगुवाई में बड़ी संख्या में किन्नर सड़क पर उतर गए। पत्थर गिरजाघर से रैली निकालकर सुभाष चौक पहुंचे। सभी के हाथों में मतदाता जागरूकता संबंधी पोस्टर और बैनर भी थे।

“नर-नारी या हो किन्नर, वोट देना है जरूरी, संकल्प हमारा ना टूटे-कोई मतदाता ना छूटे, वोटर पुनरीक्षण अभियान में भाग लें- लोकतंत्र को मजबूत करें” जैसे नारे भी शत प्रतिशत मतदान के लिए लगा रहीं थीं।

उप्र किन्नर वेलफेयर बोर्ड की वरिष्ठ सदस्य महामंडलेश्वर स्वामी कौशाल्या नंद गिरि ने कहा कि आने वाला चुनाव लोकतंत्र का पर्व है। इसमें सभी मतदाताओं की सहभागिता जरूरी है। लोकतंत्र को मजबूत करने में हमारा एक वोट बहुत ही महत्वपूर्ण है।

संजना नंद गिरि ने कहा, मतदान के प्रति आज किन्नर सड़क पर उतरे हैं। मतदान करना हमारा अधिकार है और हमें इसका प्रयाेग सही दिशा में करना है ताकि पूर्ण बहुमत की मजबूत सरकार बने।

मतदाता जागरूकता रैली के दौरान किन्नर अखाड़ा की श्रीमहंत संजनानंद गिरि, नैना, शोभा, मनीषा, शिवानी, सारिका, शीतल सहित बड़ी संख्या में किन्नर शिष्य थे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments