Saturday, July 27, 2024
spot_img
HomePrayagrajपीडीए उपाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

पीडीए उपाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

मेजर रंजीत सिंह स्पोर्ट कांप्लेक्स के मुंशी हरनंदन प्रसाद इंडोर बैडमिंटन हाल में तीन दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीडीए) के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार चौहान ने आज किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कायस्थ पाठशाला के अध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिन्हा और विशिष्ट अतिथि सिद्धार्थ नंदन, सह सपोर्ट चेयरपर्सन मेजर रंजीत सिंह स्पोर्ट कंपलेक्स , डॉ अवनीश सक्सेना, महामंत्री वीर कृष्ण श्रीवास्तव, तथा अभिन्न श्याम गुप्ता एवं सभी अतिथियों का स्वागत सिद्धार्थ नंदन ने किया। प्रतियोगिता में कुल 380 खिलाड़ी प्रतिभा कर रहे हैं जो अंडर 11, 13, 15, 17 ,19 वर्ष एवं सीनियर सिटीजन का मैच हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन उमेश खरे एवं बृजेश खरे ने किया। इस अवसर पर भास्कर सिन्हा, अक्षय चौधरी, मनीष सक्सेना, संतोष सिंह , अभिषेक कुमार हर्ष का योगदान सराहनीय रहा।
प्रतियोगिता में सिंगल के परिणाम में अर्जुन जायसवाल ने शिवम को 30- 25 से पराजित किया। शुभम यादव ने बृजेश सिंह को 30-31 से पराजित किया, वही आनंद सिंह ने यथार्थ को 30, 14 से पराजितकिया। पुरुष डबल्स में उत्कर्ष आयुष ने अंबर को और आनंद को 30_ 29 से पराजित किया। भीम और अर्जुन की जोड़ी में संतोष और शुभम को 30_21पराजित किया। देव और शुभम की जोड़ी ने आशुतोष और दिव्यांशु को 30-27 से पराजित किया। मिक्स डबल्स परिणाम में साहिल और देविका की जोड़ी ने अंकुश और शिवांशी को 30_ 22 से पराजित किया, दिव्यांशु और अनन्या की जोड़ी ने आशुतोष और माला को 30 27 से पराजित किया। उमेश खरे ने बताया कि शनिवार को मैच प्रातः 7:00 बजे से खेले जाएंगे।

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments