Saturday, July 27, 2024
spot_img
HomePrayagrajसंविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती पर सपा कार्यालय में गोष्ठी...

संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती पर सपा कार्यालय में गोष्ठी आयोजित

देश के संविधान शिल्पी बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर समाजवादी पार्टी कार्यालय जार्ज टाउन में गोष्ठी कर उनके विचारों, सिद्धांतों पर चर्चा करते हुए उनके बनाये देश के संविधान को बचाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। इसके पूर्व उनके चित्र पर फूल माला अर्पित कर सपा नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष यमुनापार पप्पूलाल निषाद ने तथा संचालनराम मूरत यादव नाटे चौधरी ने किया।

इस मौके पर एम एल सी डॉ मानसिंह यादव ने कहा कि देश का संविधान और लोकतंत्र ही देश की मूल ताकत है, इसे बचाये रखने के लिए समाजवादी पार्टी हर स्तर पर संघर्ष के लिए तैयार है। डॉ यादव ने कहा कि आज केंद्र और प्रदेश में सत्ता सीन दल अहंकारी हों चुके हैं। आये दिन संवैधानिक मूल्यों को ताक पर रखकर फैसले लिए जा रहें हैं। सरकारी संस्थाएं सरकार के इसारे पर विपक्षी दलों के नेताओं को परेशान करने, हताश करने की नियत से कार्रवाइयां कर रही हैं।देश के हर नागरिक की जिम्मेदारी इसे बचाये रखने के लिए एनडीए को सत्ता से बेदखल करने की होगी।

जिलाध्यक्ष यमुनापार पप्पूलाल निषाद ने भाजपा कहा कि बाबा साहब ने देश के पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यक समाज, महिलाओं, आदिवासियों को संविधान में सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया। आज उनके जन्मदिन पर हम सभी को उनके बनाये संविधान की रक्षा के लिए संकल्प लेना है।

बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजू पासी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को हमें चुनौती की तरह लेना है। देश से सांप्रदायिक और विघटन कारी ताकतों को सत्ता से दूर करके ही संविधान की रक्षा की जा सकती है।

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, कृष्ण मूर्ति सिंह यादव,राम सुमेर पाल,पूर्व प्रमुख कुलदीप यादव, इंजी जगदीश यादव, इंजी विक्रम यादव,आर. एन. यादव,गीता पासी, दान बहादुर मधुर,डॉ आकाश यादव,जय शंकर भारतीय, कुलदीप यादव,राम प्रताप यादव, प्रभात यादव,अर्जुन सिंह यादव आदि ने भी अपने विचार रखें।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments