Thursday, April 23, 2026
spot_img
HomePrayagrajसपा संस्थापक स्व मुलायम सिंह यादव के जन्मजयंती पर पुष्पांजलि के साथ...

सपा संस्थापक स्व मुलायम सिंह यादव के जन्मजयंती पर पुष्पांजलि के साथ हनुमान मंदिर व काल्विन हास्पिटल में किया गया फलों का वितरण

समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व रक्षामंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री स्व मुलायम सिंह यादव के दिवंगत होने के बाद दूसरी जन्मजयंती के अवसर पर उनके जन्मदिन को बहोत ही सादगी से मनाया गया।चौक महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन व महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि के नेतृत्व में जुटे सपा नेताओं व पदाधिकारियों ने नेता जी मुलायम सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धेय नेता जी को नमन किया।वहीं चौक व हनुमान मंदिर के पास गरीबों व असहायों को फल वितरण किया गया।संगम स्थित बड़े हनूमान मन्दिर के बाहर जुटे साधू संतों में भी फल वितरण किया गया।शहर पश्चिम के घुंघरु चौराहा झलवा में युवा नेता मयंक यादव जोन्टी के नेतृत्व में धरतीपुत्र के नाम से विख्यात मुलायम सिंह यादव का जन्मजयंती मनाते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया गया तथा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गरीबदास चौराहे पर कम्बल का वितरण ज़रूरतमन्दों में किया गया।मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव व युवा नेता यथांश केसरवानी के द्वारा काल्विन हास्पिटल में फल का वितरण किया गया।कार्यक्रम में सैय्यद इफ्तेखार हुसैन ,रवीन्द्र यादव रवि ,महबूब उस्मानी ,राजेश कुमार गुप्ता ,महेंद्र निषाद ,तारिक सईद अज्जू ,ओ पी पाल ,मयंक यादव जोंटी ,यथांश केसरवानी ,सौरभ यादव रामा ,संतोष यादव , मृत्युंजय पाण्डेय ,हरीश चन्द्र श्रीवास्तव ,सन्तोष कुमार निषाद ,सुरेश चंद्र श्रीवास्तव ,मंजू यादव ,रेनू गौतम ,पंकज साहू , सूबेदार मेजर दिनेश यादव ,प्रास्पा राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद फ़ैज़ ,वरुण कुमार सोनकर ,शिवा मिश्रा ,शिव ओम सिंह पटेल ,ताहिर उमर ,वेद प्रकाश सिंह , विरेन्द्र कुमार आदि शामिल रहे।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments