Sunday, October 27, 2024
spot_img
HomePrayagrajश्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट की महिला मंडल टीम का हुआ...

श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट की महिला मंडल टीम का हुआ गठन , अध्यक्ष पूनम गुप्ता और मंत्री सीमा श्रीवास्तव बनीं

श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने ट्रस्ट की महिला मंडल टीम का गठन किया रथ यात्रा सहसंयोजक राजेश केसरवानी ने बताया कि संगठन की वरिष्ठ पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से पूनम गुप्ता को महिला मंडल की अध्यक्ष मनोनीत किया गया इसके अलावा मंत्री सीमा श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष मंजू गुप्ता, उपाध्यक्ष मीना देवी रावत ,अनीता गुप्ता, लता उपाध्याय, ममता मिश्रा, उपमंत्री रानी केसरवानी ,साक्षी केसरवानी, एवं मालती केसरवानी को मनोनीत किया गया और 100 की संख्या में कार्य समिति सदस्य मनोनीत किए गए।

इस अवसर पर मनोनीत किए गए सभी महिला मंडल टीम की पदाधिकारीयों को ट्रस्ट के मंत्री गगन दास गुप्ता ने बधाई देते हुए कहा कि महिला मंडल की सभी पदाधिकारी अनुशासन में रहकर संगठन को मजबूत करें और संगठन के कार्यों को सफल बनाएं।

बधाई देने वालों में जय राम गुप्ता, दाऊ दयाल गुप्ता, अमर रस्तोगी,बसंत लाल आजाद राजेश केसरवानी, त्रिलोकी केसरवानी ,हैप्पी कसेरा, विजय वैश्य, अजय अग्रहरि ,अभिलाष केसरवानी ,शत्रुघ्न जायसवाल, संदीप गुप्ता, सुमित केसरवानी आदि अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments