Saturday, July 27, 2024
spot_img
HomePrayagrajविश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ कार्यकारिणी का हुआ...

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण*

प्रयागराज। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की उत्तरप्रदेश इकाई का शपथ ग्रहण समारोह महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र की अध्यक्षता में महाराष्ट्र लोक सेवा मण्डल अलोपीबाग में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में लेखक डॉ सर्वेश कान्त वर्मा ‘सरल’ एवं विशिष्ट अतिथियों में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया, संरक्षक प्रोफेसर अवधेश अग्निहोत्री, डॉ सुभाष चन्द्रा (कानपुर), विजय बेशर्म (गाडरवारा), रामचन्द्र राय (आजमगढ़) रहे।

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक व संचालक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने प्रदेश अध्यक्ष प्रभाशंकर ओझा, प्रांतीय मुख्य महासचिव मधुसूदन सिंह, प्रांतीय संरक्षक राम चंद्र राय, सतीश चन्द्र मिश्र मधुर, प्रांतीय कोषाध्यक्ष हौसला प्रसाद सिंह पटेल, प्रान्तीय सचिव सुमन कुमार पाण्डेय के साथ ही अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गई। इस अवसर पर देश के सात साहित्यकारों को साहित्यिक सांस्कृतिक कला संगम अकादमी परियांवां प्रतापगढ़ द्वारा मानद सम्मानोपाधि विद्या वाचस्पति के सारस्वत सम्मान में अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बलिया के बीपी यादव को राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की सदस्यता ग्रहण पर सम्मानित किया। सारस्वत सम्मान से सम्मानित होने वाले साहित्यकारों में श्रीमती जया सिंह (सुलतानपुर), वंदना सोनी ‘विनम्र’ (जबलपुर), जया मोहन (प्रयागराज), राज बहादुर राना (सुलतानपुर), सतीश बब्बा (चित्रकूट), योगेंद्र कुमार मिश्र ‘विश्वबंधु’, मालती नीलाक्षी (उन्नाव) शामिल रहे। इस दौरान डॉ जया मोहन का काव्य शतक (काव्य संग्रह), साहित्यांजलि प्रकाशन की ओर से प्रकाशित डॉ. राम लखन चौरसिया वागीश का वागीश वाणी (दोहा संग्रह), प्रगति के दीप (साझा काव्य संग्रह) का विमोचन भी किया गया।

आगामी 15 जुलाई से रजत जयंती वर्ष मनाए जाने का निर्णय करतल ध्वनि से लिया गया। आयोजन स्थल पर पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई गई। महासंघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पवनेश कुमार पवन, देश दर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी प्रदीप सिंह, कार्य कारिणी सदस्य कुलदीप शुक्ल, छत्तीसगढ़ के प्रान्तीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र द्विवेदी, प्रयागराज मण्डल संरक्षक अब्दुल हाशिम, मण्डल सचिव अशोक कुमार तिवारी, जिलाध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी, मुख्य महासचिव राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, संयुक्त सचिव कुंवर तौकीर अहमद खान, लाल चंद्र प्रजापति, महासचिव कमलेश सिंह, सुधीर सिन्हा, कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, महानगर अध्यक्ष विकास केलकर सहित मिर्जापुर जिलाध्यक्ष सतीश सिंह, छविलाल पाल अम्बेडकर नगर, ललिता अग्रवाल, मयंक कुमार, अशोक निषाद, देवेश चौबे, अखिलेश यादव, केशव प्रकाश सक्सेना, अनिल बहोरिकपुरी, ललित मोहन, रामभरोस मिश्र, जफर सिद्दीकी, आनंद वैश्य, अनिल धुरिया, सौरभ आदि सैकड़ों लोग उपस्थिति रहे।

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments