Sunday, April 20, 2025
spot_img
HomePrayagrajपार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने किया नव निर्वाचित महानगर अध्यक्ष का...

पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने किया नव निर्वाचित महानगर अध्यक्ष का स्वागत अभिनन्दन 

भाजपा प्रयागराज महानगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताकर उनको जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और कार्यकर्ताओं के सहयोग व मेहनत से ही ये संभव होगा। मंगलवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित हुए स्वागत समारोह में विभिन्न मोर्चा व प्रकोष्ठ तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता का भव्य स्वागत अभिनन्दन किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ता कमर कस लें। संगठन के प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जो भी दिशा निर्देश अभियान चलाए जाएं पार्टी कार्यकर्ता पूरी लगन व मेहनत के साथ उसे सफल बनाएं। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत बलिदान से सींची हुई पार्टी है और कार्यकर्ता निर्माण पार्टी का सिद्धांत है। भाजपा प्रयागराज महानगर के कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ संगठन हित में कार्य करें। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां एक सामान्य कार्यकर्ता अपनी मेहनत के दम पर संगठन के शीर्ष पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने आगे कहा कि मैं भी एक कार्यकर्ता हूं आप भी एक कार्यकर्ता हैं और हमारे लिए हर कार्यकर्ता हमारा अध्यक्ष है

महिला मोर्चा की तरफ से भी महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता का भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।एवं कार्यक्रम का संचालन सचिन जायसवाल ने किया ।

पूर्व उप महापौर मुरारीलाल अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह, डॉक्टर शैलेश पांडेय, आशीष गुप्ता, राजेशकेसरवानी प्रमोद मोदी, देवेश सिंह, गिरजेश मिश्रा राघवेंद्र कुशवाहा प्रमोद मोदी,पप्पू पांडेय, विजय श्रीवास्तव , अजय सिंह, चंद्रा अहलूवालिया, विवेक मिश्रा, संजय सिंह, शोभिता श्रीवास्तव, चंद्रा अहलूवालिया, रीता सिंह, आभा सिंह, स्मृति श्रीवास्तव आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments