मुंशी काली प्रसाद कुलभाष्कर विश्वविद्यालय को डीम्ड यूनिवर्सिटी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। सबसे पहले प्रशासनिक भवन के अलावा फार्मेसी व अन्य कॉलेजों की स्थापना की जाएगी। इस विश्वविद्यालय की आधारशिला सोमवार को केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिन्हा रखेंगे। इसका संचालन कायस्थ पाठशाला लखनऊ इस्टेट की ओर से किया जाएगा।
मुंशी काली प्रसाद कुलभाष्कर विश्वविद्यालय की स्थापना लखनऊ में की जाएगी। इसके लिए बख्शी का तालाब के कठवारा में 40 बीघा भूमि विश्वविद्यालय के नाम पर प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। एशिया के सबसे बड़े शैक्षणिक ट्रस्ट कायस्थ पाठशाला की ओर से 15 अप्रैल को भूमि पूजन के साथ विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। केपी ट्रस्ट की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में यह अब तक का सबसे बड़ा अभिनव कदम होगा।
मुंशी काली प्रसाद कुलभाष्कर विश्वविद्यालय को डीम्ड यूनिवर्सिटी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। सबसे पहले प्रशासनिक भवन के अलावा फार्मेसी व अन्य कॉलेजों की स्थापना की जाएगी। इस विश्वविद्यालय की आधारशिला सोमवार को केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिन्हा रखेंगे। इसका संचालन कायस्थ पाठशाला लखनऊ इस्टेट की ओर से किया जाएगा।
यह विश्वविद्यालय मुंशी काली प्रसाद के सपनों को साकार करने में सहायक बनेगा। वह शिक्षा का उजाला करना चाहते थे और समाज के हर बच्चों को शिक्षित बनाना उनका लक्ष्य था। इस विश्वविद्यालय का निर्माण राम मंदिर की तर्ज पर समाज के हर व्यक्ति से सहयोग लेकर कराया जाएगा। – डॉ. सुशील सिन्हा, अध्यक्ष- केपी ट्रस्ट।
Courtsyamarujala.com