Saturday, July 27, 2024
spot_img
HomePrayagrajमुख्यालय उत्तर मध्य रेलवे में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 19वीं राज्य...

मुख्यालय उत्तर मध्य रेलवे में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 19वीं राज्य कार्यकारणी समिति की बैठक का आयोजन

उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 19वीं राज्य कार्यकारणी समिति की बैठक उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं राज्य मुख्य आयुक्त वी. के गर्ग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। ज्ञात हो कि, इस बैठक का आयोजन वर्ष में एक बार किया जाता है। इसमें सभी जिले एजेण्डे के अनुरूप वार्ता कर अपनी बातों को पटल पर रखते हैं और सर्व सम्मति से बैठक के अध्यक्ष द्वारा अनुमति मिलने के उपरान्त सभी जिले उसका अनुपालन करते हैं।

संस्था के राज्य मुख्य आयुक्त एवं वरिष्ठ उप महाप्रबंधक वी. के गर्ग एवं सभी उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत स्कार्फ पहनाकर किया गया। बैठक का आरम्भ, उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा स्काउट प्रार्थना के साथ किया गया। तदोपरान्त आगरा, प्रयागराज एवं झांसी जिले द्वारा कमशः वार्षिक रिपोर्ट स्लाइड के माध्यम से प्रस्तुत की गयी।

बैठक में उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्मिक अधिकारी/प्रशासन मुदित चंद्रा, राज्य सचिव एवं उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (मु.) मुकेश कुमार कुलश्रेष्ठ, राज्य कोषाध्यक्ष एवं उप वित सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी (मु. शैलेन्द्र कुमार सिंह, एवं प्रयागराज, आगरा व झांसी के जिला मुख्य आयुक्त एवं अपर मण्डल रेल प्रबंधक और जिले तथा राज्य मुख्यालय प्रयागराज के समस्त पदाधिकारियों ने सहभागिता में भाग लिया।

बैठक का संचालन राज्य संगठन आयुक्त रवि कान्त शर्मा के द्वारा किया गया और संतोष बाजपेयी, सहायक राज्य सचिव एवं सहायक उप महाप्रबंधक ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों आदि सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। अन्त में राष्ट्रीय गान के साथ बैठक का समापन किया गया।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments