Saturday, July 27, 2024
spot_img
HomePrayagrajतापमान : आसमान से बरसती रही आग, 21 मई तक हीट वेव...

तापमान : आसमान से बरसती रही आग, 21 मई तक हीट वेव का अलर्ट, चिलचिलाती धूप ने किया बेहाल

शनिवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी दिखी। शुक्रवार को42.2 डिग्री तापमान रहा जबकि शनिवार को यह बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जिससे लोग घरों में कैद रहने के लिए मजबूर हो गए। जरूरत पड़ने पर ही लोगों ने घरों से निकलना मुनासिब समझा।

गर्मी के तेवर नरम होते नजर नहीं आ रहे हैं। शनिवार को आसमान से मानो जैसे आग बरस रही हो। चिलचिलाती धूप के चलते लोग बेहाल दिखे। बावजूद गर्मी ने लोगों का कड़ा इम्तिहान लिया। लू चलने का अलर्ट अब 20 की जगह बढ़कर 21 मई तक हो गया है।

शनिवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी दिखी। शुक्रवार को42.2 डिग्री तापमान रहा जबकि शनिवार को यह बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जिससे लोग घरों में कैद रहने के लिए मजबूर हो गए। जरूरत पड़ने पर ही लोगों ने घरों से निकलना मुनासिब समझा। सिविल लाइंस से लेकर कटरा तक सड़कों पर आम तौर पर कम भीड़ रही। हमेशा भीड़ से भरा रहने वाला चौक में भी कड़ी गर्मीा और चिलचिलाती धूप का असर दिखा। सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा।

ऐसे में लोगों को और अधिक सर्तक रहने की आवश्यकता है। जनरल फिजीशियन डॉ.डीके मिश्रा के मुताबिक लू चलने के दौरान शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा ताजा व घर के खाने का सेवन करें। बाहर के खाने से परहेज करना जरुरी है। ज्यादा मसालेदार खाने से भी दूरी बनाए रखें। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले पांच दिनों तक लू चलने की संभावना है। आसमान में बादल होने के बावजूद बारिश की कोई संभावना फिलहाल नहीं है। वहीं रविवार और सोमवार को भी आसमान में हल्के बादल रहने के आसार हैं।

 

Courtsyamarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments