Saturday, July 27, 2024
spot_img
HomeEntertainmentTV Actress: पर्दे पर अनपढ़ बन दर्शकों के दिलों पर किया राज,...

TV Actress: पर्दे पर अनपढ़ बन दर्शकों के दिलों पर किया राज, जानें हकीकत में कितनी पढ़ी-लिखी हैं ये हसीनाएं

टेलीविजन की एक अपनी ही लोकप्रियता है। बड़े पर्दे और ओटीटी के बेहतरीन कंटेंट के बाद भी छोटे पर्दे पर अपनी लोकप्रियता कायम रखी है। दर्शक आज भी टीवी धारावाहिकों को उतना ही पसंद करते हैं, जितना हमेशा से करते आए हैं। टीवी पर अपने निभाये गए किरदारों से कलाकारों ने खूब शोहरत हासिल की है। छोटे पर्दे पर कई अभिनेत्रियों ने अनपढ़ बहू या कम लिखे पढ़े व्यक्ति की भूमिका निभाई है। मगर क्या आप जानते हैं, हकीकत में ये हसीनाएं बेहद पढ़ी-लिखी हैं। तो चलिए जानते हैं इन अभिनेत्रियों के बारे में…
These Illiterate Daughters in Law of TV So Educated in Real Life Rupali Ganguly Shubhangi Atre Giaa Manek

रुपाली गांगुली
‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली का नाम इस लिस्ट में पहले नंबर पर आता है। अनुपमा का किरदार निभाकर रुपाली ने देश के घर-घर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। राजन शाही के शो में रुपाली ने कम पढ़ी लिखी महिला का किरदार निभाया है। शो में उनके किरदार ने खूब लोकप्रियता हासिल की है। मगर क्या आप जानते हैं कि रुपाली गांगुली रियल लाइफ में खूब पढ़ी लिखी हैं। उन्होंने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।
These Illiterate Daughters in Law of TV So Educated in Real Life Rupali Ganguly Shubhangi Atre Giaa Manek

शुभांगी अत्रे
टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री शुभांगी अत्रे का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। टीवी सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी की भूमिका में शुभांगी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। कॉमेडी शो में उन्होंने अनपढ़ महिला का किरदार निभाया है। मगर आपकी भाभी जी यानी कि शुभांगी अत्रे रियल लाइफ में काफी पढ़ी लिखी हैं। अभिनेत्री ने रियल लाइफ में एमबीए की डिग्री ली हुई है।
These Illiterate Daughters in Law of TV So Educated in Real Life Rupali Ganguly Shubhangi Atre Giaa Manek

जिया मानेक

टीवी की क्यूट अभिनेत्रियों में शुमार जिया मानेक का नाम भी इस सूची में शामिल हैं। उन्होंने सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहु का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी खूब पहचान बनाई थी। जिया ने इस शो में अनपढ़ बहु का किरदार निभाया था। रियल लाइफ में वह काफी पढ़ी लिखी हैं। जिया ने एडवर्टाइजिंग और मार्केटिंग में ग्रेजुएशन की है।
These Illiterate Daughters in Law of TV So Educated in Real Life Rupali Ganguly Shubhangi Atre Giaa Manek

रतन राजपूत
‘अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री रतन राजपूत का नाम भी इसमें शामिल है। इस शो में लाली के किरदार में रतन को खूब पसंद किया गया था। गांव की अनपढ़ लाली बनकर उन्होंने दर्शकों के दिलों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी थी। रियल लाइफ में रतन ने ग्रेजुएशन की डिग्री ली है।
Courtsyamarujala.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments