Saturday, July 27, 2024
spot_img
HomePrayagrajउत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा महिला रेल कर्मियों का सम्मान...

उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा महिला रेल कर्मियों का सम्मान समारोह आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, मुख्यालय, प्रयागराज की ओर से उत्तर मध्य रेलवे के मुख्यालय, मंडलों एवं वर्कशॉपों में विभिन्न पदों पर कार्यरत उन अराजपत्रित महिला रेलवे कर्मचारियों को जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ योगदान देती हैं, उनके लिए पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन रेलवे अधिकारी क्लब, सूबेदारगंज, प्रयागराज में किया गया।

इसमें कुल 22 अराजपत्रित महिला कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य हेतु चयन किया गया। इस अवसर पर संगठन की अध्यक्षा श्रीमती शिखा गोयल द्वारा इन सभी 22 उत्कृष्ट रेलवे महिला कर्मचारियों को प्रमाण-पत्र एवं व्यक्तिगत उपहार से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संगठन की सचिव श्रीमती नूपुर अग्रवाल, श्रीमती मीना माथुर, श्रीमती माधुरी सिंह, श्रीमती मिथलेश कुमारी, श्रीमती ज्योति सिन्हा, श्रीमती राखी जैन, श्रीमती रेणु पोनिया, श्रीमती सुप्रिया सिन्हा, श्रीमती अलका गर्ग, श्रीमती राजेनी चन्द्रायन, श्रीमती निष्ठा त्रिपाठी के साथ-साथ संगठन की अन्य सदस्यायें भी उपस्थित रहीं।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments